एक्सप्लोरर

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना सुरंग हादसा में 8वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, ऑक्सीजन की कमी और मलबा बन रहा चुनौती

Telangana News:तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य आठवें दिन भी जारी है. मलबे में फंसे 8 लोगों की तलाश के लिए प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है

Telangana Incident: तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में हुए भीषण हादसे के बाद बचाव अभियान आठवें दिन भी जारी है. इस दुर्घटना में कुल आठ लोग लापता हैं जिनमें छह मजदूर और दो इंजीनियर शामिल हैं. हादसे के तुरंत बाद से ही प्रशासन और बचाव दल राहत कार्यों में जुटा हुआ है, लेकिन सुरंग के अंदर भारी मलबा जमा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधाएं आ रही हैं.

बचाव अभियान को तेज करने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है. ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) और एक्वा आई उपकरणों की मदद से सुरंग के अंदर लापता लोगों की सटीक लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. सुरंग में कीचड़ और मलबा जमा होने की वजह से खोजबीन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन विशेष टीमों को इस कार्य में लगाया गया है. प्रशासन का मानना है कि जल्द ही ठोस सफलता मिल सकती है.

मलबा हटाने के लिए खास मशीनें का इस्तेमाल

रेस्क्यू ऑपरेशन में कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं. सुरंग के अंदर ऑक्सीजन की कमी, पानी भरने का खतरा और संकरी जगह होने से बचाव कार्य धीमा हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए बचाव दल बेहद सावधानी से काम कर रहा है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. सुरंग से मिट्टी और मलबा हटाने के लिए विशेष मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

राहत कार्यों के लिए तैनात की गईं एंबुलेंस और मेडिकल टीम

बचाव अभियान के अहम चरण में प्रवेश करने की वजह से प्रशासन ने सुरंग क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है. साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. राहत और बचाव कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उस्मानिया मेडिकल टीम और कई एंबुलेंसों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मेडिकल सहायता दी जा सके.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget