एक्सप्लोरर

Telangana Serial Killer: 4 साल... तीन राज्य और 11 लोगों की हत्या, खजाने का लालच देकर मौत के घाट उतारता था 'ट्रेजर हंटर'

Telangana Serial Killer Arrested: तेलंगाना में एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है जो जमीन में गड़े खजाने को निकालने के लिए लोगों से रुपये लेता था और बाद में जहर देकर मौत के घाट उतार देता था.

Telangana Serial Killer: साल 2020 में तेलंगाना में एक शख्स की हत्या हुई थी. उसके शरीर पर एसिड और जहर की मदद से मौत के घाट उतारने के अजीबो गरीब निशान थे. उसके बाद लगातार चार सालों तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और सैकड़ों किलोमीटर दूर कर्नाटक में भी इसी तरह से 10 अन्य लोगों के शव बरामद किए गए और इन शवों पर एक जैसे निशान मिले.

सुनने में यह किसी हॉरर किलिंग मूवी का सीन जरूर लगता है पर कहानी असली दुनिया की है. तेलंगाना में एक ऐसे ही सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है जिसने चार सालों में तीन अलग-अलग राज्यों में 11 लोगों की हत्या कर दी. पेशे से प्रॉपर्टी डीलर एजेंट के तौर पर काम करने वाले इस शख्स ने खुद को "ट्रेजर हंटर" घोषित कर रखा था. घर और जमीन के अंदर गड़े खजाने को निकालने का लालच देता था और इसके एवज में बड़ी राशि वसूलता था. उसके बाद लोगों को मौत के घाट उतार देता था. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद ये सारे राज खुले हैं. 

हत्या से पहले लोगों को लूटता था किलर
इस हत्यारे ने जिसकी भी हत्या की उन्हें मौत के घाट उतारने से पहले बड़ी रक वसूल की. धोखे और विश्वासघात की भयानक घटना का खुलासा तब हुआ जब हैदराबाद के एक लापता 32 वर्षीय ए वेंकटेश की पत्नी ने 28 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने 47 वर्षीय आर सत्यनारायण पर संदेह जताया था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सत्यनारायण टूट गया और उसने पिछले चार सालों में 11 हत्याओं की खौफनाक कहानी बताई.

डीआइजी एलएस चौहान के मुताबिक, आरोपी ने तेलंगाना के नगरकुर्नूल और वानापर्थी जिलों में रियल एस्टेट एजेंटों के माध्यम से वेंकटेश से संपर्क स्थापित किया. वानापर्थी के मूल निवासी वेंकटेश ने कोल्लापुर में अपनी भूमि पर एक खजाने को निकालने में सत्यनारायण की सहायता मांगी. इसके लिए 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी.

खजाना निकालने के लिए तीन गर्भवती महिलाओं की बलि मांगी
हालांकि, जमीन के अंदर से गड़े खजाने को निकालने के लिए सत्यनारायण ने तीन गर्भवती महिलाओं की बलि देने को कहा. तब वेंकटेश ने इनकार कर दिया और खजाना निकालने के लिए अग्रिम राशि के तौर पर दिए गए 10 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद ही सत्यनारायण ने उनकी हत्या की योजना बना ली.

सत्यनारायण रुपये का लालच देकर वेंकटेश को 4 नवंबर को नगरकुर्नूल को एक सुनसान जगह पर ले गया. पुलिस ने कहा, वहां, उसे एक जहरीले पदार्थ से बेहोश करने के बाद हत्यारे ने वेंकटेश के मुंह और शरीर पर एसिड डाल दिया.

एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित इन लोगों को उतारा मौत के घाट
उसकी खौफनाक करतूतों की दास्तान यही नहीं रुकी. पुलिस के अनुसार, सत्यनारायण के कबूलनामे से एक भयावह पैटर्न का पता चला. "सत्यनारायण ने 2020 के बाद से किए गए सात और अपराधों में 10 लोगों की हत्या की बात कबूल की. उसने 2020 में वानापर्थी के रेवली में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की, 2021 में नगरकर्नूल शहर और कोल्लापुर में एक-एक व्यक्ति की हत्या की. 2022 में नगरकर्नूल में एक और व्यक्ति की इसी तरीके से हत्या की."

2023 में कर्नाटक के रायचूर और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के पेद्दावदुगुर के पास दो अन्य लोगों को ऐसे ही मौत के घाट उतारा था. इनमें से हर किसी ने अपने घर में गड़े खजाने को निकालने के लिए उससे संपर्क किया था और बाद में घातक जहर से मृत मिले थे. अब उससे पूछताछ कर इन घटनाओं के पुनर्निर्माण की योजना बनाई जा रही है.

 ये भी पढ़ें :Serial Killer: मरीजों को जिंदगी की जगह मौत देता था यह डॉक्टर, मां की वजह से बना था सीरियल किलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
Embed widget