एक्सप्लोरर

तेलंगानाः बीआरएस MLA की बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में चली गई जान

BRS MLA G Lasya Nanditha: जी. लस्या नंदिता जिस सिकंदराबाद सीट से विधायक थीं. उनसे पहले उस सीट से उनके पिता जी. सायान्ना चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

G Lasya Nanditha Road Accident: तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से बीआरएस विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार (23 फरवरी) को सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह महज 36 साल की थीं. हैदराबाद के नेहरू आउटर रिंग रोड पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. विधायक लस्या नंदिता की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है. 

विधायक लस्या नंदिता के साथ हुए इस सड़क हादसे में उनके ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. नंदिता पांच बार के विधायक जी सायान्ना की बेटी थीं, जो पांच बार के विधायक थे. वह खुद सिकंदराबाद कैंट सीट से पांचवीं बार विधायक बने थे. हालांकि, फरवरी 2023 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस ने लस्या नंदिता को सिकंदराबाद से टिकट दिया. नंदिता ने बीजेपी उम्मीदवार को 17 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. 

10 दिन पहले भी हुईं हादसे का शिकार

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब नंदिता को सड़क हादसे का शिकार होना पड़ा. इस महीने 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में हुए सड़क हादसे में वह बाल-बाल बची थीं. इस सड़क हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई थीं. दरअसल, वह 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं. इस दौरान नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनके होम गार्ड जी किशोर की मौत हो गई. 

कुछ महीने लिफ्ट में फंस गई थीं विधायक नंदिता

वहीं, पिछले साल दिसंबर में नंदिता सात लोगों के साथ लिफ्ट में फंस गई थीं. ओवरलोड होने की वजह से लिफ्ट गिर गई, जिसके चलते वे उसके अंदर ही फंस गए. यह घटना 24 दिसंबर को बोवेनपल्ली के एक अस्पताल में हुई, जहां नंदिता अस्पताल की सालगिरह समारोह में शामिल होने गई थीं. विधायक के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वे लोग 20 मिनट से ज्यादा समय तक लिफ्ट में फंसे रहे. इसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

यह भी पढ़ें: चेहरे की मुस्कान बढ़ाने के लिए शादी से पहले दूल्हे ने करवाई 'स्माइल सर्जरी', चली गई जान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget