एक्सप्लोरर

Telangana Rat Attack: मैकडॉनल्ड्स में बर्गर खा रहा था बच्चा, अचानक पैंट में घुसा चूहा और फिर...

Telangana Rat Attack: तेलंगाना में 8 साल के बच्चे को चूहे ने काट लिया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर टिटनेस और एंटी-रेबीज की खुराक दिलवाई गई.

Telangana Rat Attack: तेलंगाना से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, यहां एक फेमस रेस्तरां में बच्चे को चूहे ने काट लिया. जानकारी के मुताबिक 8 साल का लड़के अपने माता-पिता के साथ मैकडॉनल्ड्स में लंच करने गया था, वहां उसे एक चूहे ने काट लिया. यह घटना कोमपल्ली में एसपीजी होटल के मैकडॉनल्ड्स में हुई थी. 8 मार्च को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के समय 8 वर्षीय मासूम अपने माता-पिता के साथ था.

वीडियो के अनुसार चूहा वॉशरूम से निकलकर रेस्टोरेंट के सिटिंग एरिया में घुस जाता है. इसके थोड़ी देर बाद वह लड़के के शॉर्ट्स पर चढ़ता है और उसे काट लेता है. जैसे ही बच्चे के पिता इसे देखते है, वह तुरंत ही चूहे को बच्चे के शॉर्ट्स से निकाल कर दूर फेंक देते है, लेकिन तब तक चूहा बच्चे को काट चुका होता है. घटना के तुरंत बाद लड़के के माता-पिता उसे बोवेनपल्ली के एक अस्पताल ले और बच्चे को टिटनेस और एंटी-रेबीज की खुराक दिलवाई. 9 मार्च को लड़के के पिता ने इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है. लड़के के पिता सेना अधिकारी है, उन्होंने ने रेस्तरां प्रबंधन की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है.

तेलंगाना में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना 
ऐसे ही तेलंगाना के निजामाबाद में कुछ दिन पहले ही आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर इस कदर हमला किया था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. हमले के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिसर में मौजूद लोग बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. जानकारी के मुताबिक बच्चे पर  6 आवारा कुत्तों ने हमला किया था. बच्चे के सिर से लेकर हाथ, पैर को कुत्तों ने अपने दांतों से नोच दिया जिस कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: 

Silicon Valley Bank Crisis: अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट! सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, भारतीय निवेशकों की भी बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget