एक्सप्लोरर

अल्लू अर्जुन का वो 'इशारा', जो बना गिरफ्तारी की वजह! जानें अरेस्ट पर क्या बोली तेलंगाना पुलिस

Telangana Police blamed Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा होने के बाद हुई भगदड़ में रेवती नामक महिला की जान चली गई और उनका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया.

Telangana Police blamed actor Allu Arjun gesture: तेलगू फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत और उसके बेटे के वेंटिलेटर पर होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. अल्लू अर्जुन को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे. अभिनेता की ओर से पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि उन्हें नाश्ता भी नहीं करने दिया गया और पुलिस उनके बेडरूम में घुस आई थी. अब इस मामले पर तेलंगाना पुलिस की ओर से सफाई दी गई है. हालांकि, इस बीच तेलंगाना हाईकोर्ट ने अभिनेता को राहत देते हुए जमानत दे दी. पुलिस ने अपनी जांच का हवाला देते हुए कहा कि संध्या थिएटर में भगदड़ के लिए अभिनेता का लोगों की ओर 'इशारा' करना बड़ी वजह था.

पुलिस ने आखिर क्या कहा?

तेलंगाना पुलिस ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन से पहले आमतौर पर जो होता है, उसके विपरीत आयोजकों ने "किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं की और केवल आवक अनुभाग में पत्र जमा कर दिया." 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा होने के बाद हुई भगदड़ में रेवती की जान चली गई और उनका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रशासन ने कहा कि जब भारी भीड़ की आशंका होती है तो आयोजक उचित व्यवस्था के लिए "व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन/एसीपी/डीसीपी कार्यालय जाते हैं", जबकि अल्लू अर्जुन के कार्यक्रम के मामले में ऐसा नहीं था. 

सिर्फ चिट्ठी भेज बंदोबस्त करने का मिला था अनुरोध

पुलिस ने कहा, "हमें राजनीतिक हस्तियों, फिल्मी हस्तियों, धार्मिक कार्यक्रमों आदि के दौरे का हवाला देते हुए बंदोबस्त (व्यवस्था) के लिए बहुत से अनुरोध मिलते हैं. हालांकि, हर कार्यक्रम के लिए बंदोबस्त मुहैया करना हमारे संसाधनों से परे है. विशेष मामलों में जहां भारी भीड़ की उम्मीद है या कोई लोकप्रिय व्यक्तित्व आ रहा है, आयोजक व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन / एसीपी / डीसीपी कार्यालय जाते हैं और कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हैं, जिसके आधार पर हम बंदोबस्त मूव करते हैं.

इस मामले में, आयोजक ने किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं की और केवल आवक अनुभाग में पत्र पेश किया. इसके बावजूद पुलिस को कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया गया, हमने उपयुक्त व्यवस्था की."

ये भी पढ़ें:

भारत ने कर दिया बांग्लादेश के साथ ऐसा 'खेला', गाड़ियां बन जाएंगी बैलगाड़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget