एक्सप्लोरर

तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण पर गरमाई राजनीति, बंडी संजय का कांग्रेस पर वार, कहा - 'आरक्षण के नाम पर...'

Bandi Sanjay Kumar: तेलंगाना में मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग (बीसी) सूची में शामिल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज हो गई है. बंडी संजय ने कांग्रेस पर बीसी समुदाय को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया है.

Muslim Reservation: तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की ओर से कराए गए जाति सर्वेक्षण में मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग (BC) लिस्ट में शामिल करने के प्रस्ताव ने सियासी माहौल गरमा दिया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने कहा "मुसलमानों को पिछड़े वर्ग की सूची में कैसे शामिल किया जा सकता है? क्या ये आपकी पैतृक संपत्ति है?" उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अलग-अलग समुदायों के बीच अंतर नहीं समझती और वोट बैंक की राजनीति कर रही है.

बंडी संजय ने आशंका जताया की कि यदि मुसलमानों को बीसी श्रेणी में रखा जाता है तो वे राज्य के दूरदराज के इलाकों में भी बीसी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों में मुसलमानों ने बीसी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ा और हिंदू समुदायों के साथ अन्याय किया. उन्होंने आरोप लगाया कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मिलकर बीसी समुदायों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं.

कांग्रेस पर बीसी आंकड़ों में हेरफेर का आरोप

बीजेपी नेता बंडी संजय ने कांग्रेस सरकार पर बीसी जनसंख्या के आंकड़ों में हेरफेर करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के एसकेएस सर्वे में बीसी समुदाय की संख्या 51% थी, लेकिन रेवंत रेड्डी की जातिगत जनगणना में ये घटकर 46% क्यों रह गई? उन्होंने चुनाव आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में 3.35 करोड़ मतदाता हैं, लेकिन सरकार की ओर से जनसंख्या 3.7 करोड़ बताई जा रही है जबकि विशेषज्ञों के अनुसार ये आंकड़ा 4.3 करोड़ होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि 60 लाख लोगों को जानबूझकर जनसंख्या रिकॉर्ड से बाहर किया गया है.

राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी बीजेपी

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बंडी संजय ने बीसी समुदायों और हिंदू समाज से एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां बीसी समुदायों के खिलाफ हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीजेपी ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है जिससे आने वाले दिनों में ये मुद्दा और गरमा सकता है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget