एक्सप्लोरर

'शराब पीकर गाड़ी चलाई तो अस्पताल में करनी पड़ेगी सफाई', तेलंगाना कोर्ट का हैरान करने वाला फैसला

Mancherial Court: तेलंगाना के मंचिरयाला कोर्ट ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लिए एक अनोखी सजा का ऐलान किया है, जिसके तहत दोषियों को अस्पताल में सफाई का काम करना होगा.

Telangana Court Verdict: तेलंगाना के मंचिरयाला जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले दोषियों के लिए एक नया और अनोखी सजा का तरीका अपनाया गया है. अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को जुर्माने नहीं भरना पड़ेगा और न ही उनका वाहन जब्त होगा, बल्कि उन्हें अस्पताल में सफाई का काम करना होगा. मंचिरयाला कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश उपनिषदवी ने 24 दोषियों को माता शिशु आरोग्य केंद्र की सफाई करने का आदेश दिया. ये फैसला ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है.

इस अनोखे फैसले को लेकर न्यायाधीश ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से न केवल आरोपी की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि दूसरों के लिए भी ये खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि इस सजा से दोषियों को अपनी गलती का एहसास होगा और शायद उनका नजरिया बदल सके. पुलिस ने बताया कि कई बार काउंसलिंग और चेतावनियों के बावजूद लोगों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आ रहा था, इसलिए अब उन्हें इस सजा के जरिए एक वास्तविक अनुभव मिलेगा.

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा
हाल के दिनों में मंचिरयाला जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई लोग सुरक्षा बैरिकेड्स को पार कर जाने की कोशिश करते हैं ताकि वे पकड़े न जाएं. इस बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने ये कदम उठाया है, ताकि शराबी ड्राइवरों को सख्त सजा दी जा सके और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके.

क्या यह सजा बनेगी असरदार?
मंचिरयाला कोर्ट का ये फैसला समाज में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक नया तरीका हो सकता है. हालांकि इस फैसले का प्रभाव अब देखने की बात होगी. क्या इस फैसले से घटनाओं की संख्या में कमी आएगी या ये सिर्फ एक अस्थायी हल रहेगा?

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मौलानाओं ने की MVA को वोट देने की अपील? 'वोट जिहाद' पर सियासत तेज, किरीट सोमैया ने की ये मांग

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget