एक्सप्लोरर

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने तेलंगाना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, शपथ समारोह में CM रेवंत रेड्डी हुए शामिल

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को तेलंगाना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. इससे पहले वह त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे.

तेलंगाना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को राजभवन में शपथ ग्रहण की. यह समारोह दोपहर 12:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को पद की शपथ दिलाई. 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, विधान परिषद के सभापति गुट्टा सुखेंद्र रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार, कई मंत्रियों, सरकारी सलाहकारों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

जस्टिस सिंह तेलंगाना हाई कोर्ट के सातवें मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह इससे पहले त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे. उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश पर हुई, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान की. जस्टिस सिंह तेलंगाना हाई कोर्ट के सातवें मुख्य न्यायाधीश हैं.

इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुजॉय पॉल थे, जिन्हें अब कोलकाता हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नाना जस्टिस बी.पी. सिन्हा भारत के छठे मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं. 1990 में वकालत शुरू करने के बाद उन्होंने पटना हाई कोर्ट में 10 साल तक प्रैक्टिस की.

साल 2001 से शुरू की वकालत

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने 2001 में झारखंड हाई कोर्ट के गठन के बाद वहां वकालत की और 2012 में झारखंड हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए. 2014 में वे स्थायी न्यायाधीश बने और 2022-23 के दौरान झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे. अप्रैल 2023 में उन्हें त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया.

तेलंगाना हाई कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया मजबूत

इस शपथ ग्रहण समारोह में तेलंगाना सरकार के कई प्रमुख नेता और हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी शामिल हुए, जिससे इस अवसर की गरिमा और बढ़ गई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति से तेलंगाना हाई कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- म्यांमार पहुंचे भारत के डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ, ड्रोन स्ट्राइक की खबरों के बीच बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget