एक्सप्लोरर

मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी? हाई कोर्ट ने TGPSC का रिजल्ट कर दिया रद्द, क्या फिर से होगी ग्रुप-1 की परीक्षा?

तेलंगाना पब्लिक सर्विस कमीशन (टीजीपीएससी) परीक्षाओं को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए टीजीपीएससी को पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आठ महीने का समय दिया है.

तेलंगाना हाई कोर्ट ने तेलंगाना पब्लिक सर्विस कमीशन (TGPSC) की ग्रुप-1 परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 10 मार्च 2025 को जारी सामान्य रैंकिंग सूची को रद्द कर दी है. कोर्ट ने मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्रों के पुनर्मूल्यांकन (री-वैल्यूएशन) के आदेश जारी किए हैं और निर्देश दिया है कि नई जांच के बाद ही परिणाम दोबारा घोषित किए जाएं.

जस्टिस नामवरपु राजेश्वर राव की अध्यक्षता वाले खंडपीठ ने 7 जुलाई 2025 को विस्तृत सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने टीजीपीएससी को पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आठ महीने का समय दिया है. यदि पुनर्मूल्यांकन संभव नहीं हुआ तो नए सिरे से परीक्षाएं आयोजित करने के आदेश भी दिए गए हैं.

अभ्यर्थियों ने की मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन की मांग 

टीजीपीएससी ने 10 मार्च 2025 को ग्रुप-1 परीक्षाओं के परिणाम जारी किए थे. हालांकि, कई अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन की मांग की थी. पुनर्मूल्यांकन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. 

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी थी और परिणामों में त्रुटियां थीं. अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत तर्कों और साक्ष्यों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने रैंकिंग सूची को रद्द करने का फैसला किया. इस फैसले से ग्रुप-1 परीक्षाओं में शामिल हजारों अभ्यर्थियों पर असर पड़ेगा, जो लंबे समय से परिणामों का इंतजार कर रहे थे. 

टीजीपीएससी नए सिरे से शुरू करे मूल्यांकन प्रक्रिया

टीजीपीएससी को अब नए सिरे से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करनी होगी, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें. यदि पुनर्मूल्यांकन संभव नहीं हुआ तो नई परीक्षाओं का आयोजन एक बड़ा चुनौती होगा.

यह फैसला सरकारी नौकरियों के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. टीजीपीएससी ने अभी तक इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:- 'आपके हत्यारे का इस्तीफा आ गया', केपी शर्मा ओली के इस्तीफे पर बोले बालेन शाह, GenZ आंदोलनकारियों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget