एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में लगे झटके के बीच केसीआर ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, BRS ने आंकड़ों पर कहा- 'मिलेगी गुड न्यूज'

Telangana: तेलंगाना के एग्‍ज‍िट पोल नतीजे भले ही BRS के पक्ष में नहीं आए हों, लेक‍िन मुख्‍यमंत्री KCR के कार्यालय ने नतीजों के ठीक अगले द‍िन 4 द‍िसंबर को कैब‍िनेट बैठक बुलाने की संभावना जता दी है.

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद गुरुवार (30 नवंबर) को देर शाम आए एग्‍ज‍िट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से उत्‍साह‍ित है. वहीं, भारत राष्ट्र समिति  (BRS) ने इनको खा‍र‍िज करते हुए इसको 'बकवास' बताया है. इस बीच खबर आई है क‍ि तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 4 दिसंबर को हो सकती है. मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इसकी अध्यक्षता करेंगे.

इसको लेकर केसीआर के कार्यालय की ओर से एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है. न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' के मुताब‍िक कैब‍िनेट मीट‍िंग का एजेंडा का खुलासा नहीं क‍िया गया है. यह मीटिंग विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के ठीक एक दिन बाद प्रस्तावित की गई है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राव ने इस बार दो सीटों- गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ा है. 

'केटीआर बोले- बहुत द‍िनों बाद चैन की नींद सोया'  
सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति के नेता और केसीआर के बेटे के टी रामाराव ने सोशल मीड‍िया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''लंबे समय बाद चैन की नींद सोया हूं. एग्‍ज‍िट पोल कुछ भी कहें, 'एग्जैक्ट पोल (काउंट‍िंग)' हमें गुड न्‍यूज देंगे. ''    

'बीआरएस 70 से ज्‍यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता वापसी करेगी' 
केटीआर ने उन एग्‍ज‍िट पोल को गुरुवार को ही खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया है कि बीआरएस बहुमत के आंकड़े से दूर रह जाएगी. उन्होंने दावा क‍िया था क‍ि चंद्रशेखर राव के नेतृत्‍व वाली सरकार 70 से ज्‍यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. 

'कांग्रेस ने एग्‍ज‍िट पोल नतीजों पर क‍िया था ये दावा'  
उधर, गुरुवार को एग्‍ज‍िट पोल नतीजों पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा था, ''यह चुनाव कांग्रेस बनाम बीआरएस नहीं था. 4 करोड़ लोग बीआरएस के खिलाफ थे. यह तेलंगाना के लोगों की जीत है... हमारी छह गारंटी की मंजूरी मिलेगी ज‍िसको पहली कैबिनेट में ही कानून बना द‍िया जाएगा. 

तेंलगाना के एग्‍ज‍िट पोल 
एबीपी न्‍यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 49-65 सीटें म‍िलने की संभावना जताई गई है, जबकि बीआरएस को 38-54 सीटों के म‍िलने की अनुमान है. वहीं, बीजेपी को 05-13 तो बीआरएस की सहयोगी पार्टी एआईएमआईएम को 05-09 सीट म‍िलने की उम्‍मीद जताई गई है. इस पोल सर्वे के नतीजों में वोट‍िंग पर्सेंटेज की बात करें तो कांग्रेस को 41 फीसदी, BRS-39 फीसदी, बीजेपी को 16 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट म‍िलने का अनुमान जताया है.   

तेलंगाना को लेकर अलग-अलग एग्‍ज‍िट पोल की बात करें तो इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 63-79 सीटें म‍िलने का अनुमान लगाया गया है जबकि बीआरएस को 31-47 सीटें म‍िलने की संभावना जताई है. 

र‍िपब्लिक टीवी-मैट्रिज के एग्जिट पोल के नतीजों में भी तेलंगाना में कांग्रेस को 58-68 सीटें जीतते हुए दिखाया गया जबकि बीआरएस को कम से कम 46-56 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. 

इसके अलावा टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के अन्‍य एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 49-59 और केसीआर की बीआरएस को 48-58 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान जताया है. इस एग्‍ज‍िट पोल में कांग्रेस-बीआरएस के बीच बेहद ही कड़ा मुकाबला होना बताया है.  

यह भी पढ़ें: Telangana Exit Poll 2023: 'बकवास....', तेलंगाना में चौंकाने वाले एग्जिट पोल पर क्या कह रही है BRS?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget