एक्सप्लोरर

'हमें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश', परिसीमन विवाद पर बोले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

Revanth Reddy On Delimitation: चेन्नई में परिसीमन पर संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक में रेवंत रेड्डी ने कहा कि दक्षिण भारत जनसंख्या के आधार पर होने वाले इस परिसीमन को स्वीकार नहीं कर सकता.

Revanth Reddy On Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में परिसीमन पर संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की पहली बैठक में शनिवार (22 मार्च 2025) को हुई. इस मुद्दे पर अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. इस बैठक में पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने परिसीमन से अपने राज्यों को होने वाले साइड इफेक्ट गिनाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी परिसीमन के माध्यम से दक्षिण राज्यों पर पेनल्टी लगाना चाहती है. उन्होने कहा कि इसे लागू करने से दक्षिण भारत अपनी राजनीतिक आवाज खो देगा.

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "हम एक देश हैं. हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन दक्षिण भारत जनसंख्या के आधार पर होने वाले इस परिसीमन को स्वीकार नहीं कर सकता. इससे हमें राजनीतिक रूप से सीमित कर दिया जाएगा. हमें बीजेपी को परिसीमन को लागू करने से रोकना होगा." उन्होंने कहा कि यह हमें अच्छा काम (जनसंख्या नियंत्रण और आर्थिक तरक्की) करने की सजा देने जैसा होगा."

'नॉर्थ हमें दोयम दर्जे का नागरिक बना देगा'

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में परिसीमन पर संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक में रेवंत रेड्डी ने कहा कि जनसंख्या आधारित परिसीमन के मामले में नॉर्थ हमें दोयम दर्जे का नागरिक बना देगा. उन्होंने केंद्र से परिसीमन के दौरान लोकसभा सीटों की संख्या नहीं बढ़ाने की अपील की.

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "हमारे सामने देश की एक बड़ी चुनौती है. बीजेपी जनसांख्यिकी दंड की नीति लागू कर रही है. 1971 से, जब भारत ने राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में परिवार नियोजन को अपनाने का फैसला किया, तब से दक्षिण भारत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उत्तर भारत के बड़े राज्य इसमें विफल रहे हैं."

रेवंत ने दक्षिण भारत के प्रदर्शन का जिक्र किया

तेलंगाना के सीएम ने कहा, "हमने (दक्षिण भारत) सबसे तेज आर्थिक विकास, ज्यादा जीडीपी, ज्यादा प्रति व्यक्ति आय, बेहतर विकास, सर्वोत्तम सामाजिक कल्याण और अधिक रोजगार सृजन किया है. तमिलनाडु को एक रुपये टैक्स पर 6 पैसे मिलते हैं. इसी तरह कार्नाटक को एक रुपये के टैक्स पर 16 पैसे, तेलंगाना को 42 पैसे, केरल को 49 पैसे वापस मिलते हैं. जबकि बिहार को एक रुपये टैक्स चुनाने पर 6.6 रुपया, उत्तर प्रदेश को 2.2 रुपया, मध्य प्रदेश को 1.73 रुपया मिलता है."

ये भी पढ़ें : टेलिकॉम फ्रॉड के खिलाफ सरकार सख्त, 17 लाख WhatsApp अकाउंट ब्लॉक; 3.4 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन हुए कट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget