एक्सप्लोरर

Telangana News: इस राज्य में कांग्रेस सरकार ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, अब बढ़ेगी BJP के मुख्यमंत्रियो की टेंशन!

Farmer Loan Waiver Scheme: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत तीन चरणों में कार्य किए जाएंगे.

Telangana CM Launched waiver Scheme: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार (18 जुलाई) को कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत की. पहले चरण में योजना के तहत उन किसानों के खातों में 6,098 करोड़ रुपये जमा किए गए, जिन पर एक लाख रुपये तक का कर्ज है.

रेवंत रेड्डी ने राज्य सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कुछ किसानों को चेक दिया. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कुछ किसानों से बात भी की.

तीन चरणों में माफ किए जाएंगे ऋण

मुख्यमंत्री के मुताबिक, 11 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 6,098 करोड़ रुपये बैंक को जारी किए गए हैं. कृषि ऋण माफी योजना कुल तीन चरणों में पूरी होगी. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में जुलाई के अंत तक 1.5 लाख रुपये तक के फसल ऋण माफ कर दिए जाएंगे जबकि तीसरे चरण में अगस्त में दो लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे.

बीआरएस पर जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 31 हजार करोड़ रुपये की ऋण माफी योजना तीन चरणों में लागू की जाएगी और अगस्त तक यह पूरी होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने दो कार्यकाल तक सत्ता में रहने के बावजूद कृषि ऋण माफी के अपने वादे को ठीक से लागू नहीं किया.

पुरानी सरकार से ऋण चुका रही रेड्डी सरकार

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती सरकार के दौरान लिए गए सात लाख करोड़ रुपये के कर्ज पर हर महीने करीब 7,000 करोड़ रुपये का ब्याज चुका रही है. रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकसभा के मौजूदा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 2022 में तेलंगाना में एक जनसभा में और बाद में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 2023 में राज्य में एक रैली में किए गए वादे के अनुसार ऋण माफी शुरू कर रही है.

दिल्ली जाकर राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाएंगे और राहुल गांधी को इस महीने के अंत में राज्य में आयोजित होने वाली एक जनसभा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेंगे ताकि उनका आभार व्यक्त किया जा सके.

यह भी पढ़ें- CM Yogi Adityanath: CM योगी की कुर्सी को लेकर क्यों BJP में हुआ विवाद? RJD सांसद मनोझ झा ने बताई अंदर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget