एक्सप्लोरर

KCR On BJP: '...तो उन जहरीले पौधों से कौन जलेगा?' सीएम चंद्रशेखर राव का BJP पर वार

KCR On BJP: तेलंगाना के सीएम केसीआर ने गुरुवार (12 जनवरी) को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने राज्य का विकास किया है.

KCR On BJP: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने गुरुवार (12 जनवरी) को भद्राद्री कोठागुडेम जिला एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया. महबूबाबाद से भद्राद्री कोठागुडेम पहुंचे सीएम केसीआर का जिले के नेताओं और अधिकारियों ने वैदिक विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र की सत्ता संभालने वाली बीजेपी पार्टी की बेतुकी नीतियों के कारण हमारे राज्य की जीएसडीपी 14 लाख करोड़ रुपये होती. हमारे तेलंगाना राज्य को 3.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, अगर एक राज्य को इतना नुकसान हुआ तो बाकी देश को कितना नुकसान होगा? मैंने विधानसभा में भी यह बात कही थी. 

किए यह सवाल?
सीएम केसीआर ने कहा कि केंद्र सरकार को सबका ध्यान रखना चाहिए. लोगों को अलग करने, सांप्रदायिकता पैदा करने आग लगाने और नफरत की आग भड़काएंगे तो उन जहरीले पौधों से कौन जलेगा? देश में तालिबानी कल्चर का राज होगा तो निवेश कैसे होगा? नौकरियां कैसे मिलेगी? मौजूदा उद्योग खड़े रह पाएंगे? अशांति पैदा करने पर कर्फ्यू, लाठीचार्ज और फायरिंग जैसा माहौल होगा तो समाज कितना भ्रष्ट हो जाएगा? आप यह सब देख रहे हैं.

क्या विनती की? 
सीएम केसीआर ने कहा कि मेरी आपसे विनती है कि कि आप अपने घरों और गांवों जाकर 10 मिनट तक बुजुर्गों से इस विषय पर चर्चा करें. यह सोचना काफी नहीं है कि तेलंगाना अच्छा है. सारा देश अच्छा है तो हम भी अच्छे हैं. देश की तरक्की में ही हमारी तरक्की भी है. आज तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न तो उचित पानी की आपूर्ति है और न ही बिजली है. 

गुजरात को लेकर क्या बोले? 
सीएम केसीआर ने कहा, ''हम इस महीने की 18 तारीख को एक विशाल जनसभा करने जा रहे हैं. मैं चाहता हूं कि लोग इस देश को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर इसमें भाग लें.'' उन्होंने कहा कि देश में स्थापित विद्युत शक्ति 4 लाख 10 हजार मेगावाट है. देश ने कभी भी एक दिन में 2 लाख 10 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल नहीं किया. विभिन्न विवादों के कारण पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चल रहे 39,000 मेगावाट बिजली संयंत्रों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा दावा किया कि तेलंगाना को छोड़कर किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य गुजरात में भी ऐसा नहीं है. 

'कोई तुलना नहीं है'
सीएम  केसीआर ने कहा कि साढ़े सात से आठ साल पहले जो तेलंगाना अस्तित्व में था, उसकी आज के तेलंगाना से कोई तुलना नहीं है. उस दिन हमारी प्रति व्यक्ति आय 87 हजार रुपये थी. आज हमारी प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 78 हजार रुपये है. उस समय हमारी जीएसडीपी केवल 5 लाख करोड़ रुपये थी. आज हमारी जीएसडीपी 11.5 लाख करोड़ रुपये है.

केसीआर ने कहा कि आज भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जिसके पास सबसे अधिक कृषि योग्य भूमि है. अमेरिका जो कि भौगोलिक रूप से बड़ा है, उसके पास भी केवल 29 प्रतिशत कृषि भूमि है, जबकि चीन के पास केवल 16 प्रतिशत है. यदि भारत का क्षेत्रफल एकड़ में नापा जाए तो यह 83 करोड़ एकड़ होता है. इसके पास 41 करोड़ एकड़ उत्कृष्ट फसल भूमि है. भारत में तीन अलग-अलग प्रकार की कृषि जलवायु स्थितियां हैं.

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: बीजेपी का मिशन तेलंगाना, करेगी 11 हजार जनसभाएं, अमित शाह का दौरा जल्द

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget