KCR-Bhagwant Mann Meeting: भगवंत मान ने तेलंगाना के सीएम केसीआर से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
KCR-Bhagwant Mann Meeting: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव हैदराबाद (KCR) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मंगलवार को हैदराबाद में मुलाकात की.

KCR Meet Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) हैदराबाद के प्रगति मैदान में मिले. तेलंगाना सीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई.
तेलंगाना सीएमओ ने मंगलवार (20 दिसंबर) को ट्वीट कर लिखा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद के प्रगति मैदान में मुलाकात की, इसमें दोनों नेताओं ने देश में चल रहे मुद्दों को लेकर बात की है. भगवंत मान राज्य के दौरे पर पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर गंभीर हैं. फिलहाल दोनों के बीच राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर क्या बात हुई है, ये सामने नहीं आ सका है.
क्या चर्चा हुई?
सीएम भगवंत मान और तेलगांना के मुख्यमंत्री केसीआर के बीच देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों, तेलंगाना के विकास और पंजाब में गवर्नेंस सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने को लेकर भी भगवंत मान ने केसीआर को बधाई दी.
क्या है 2024 की तैयारी
राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने के लिए तेलंगाना के सीएम केसीआर ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया है. इसी बीच साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर केसीआर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं.
Punjab Chief Minister Sri @BhagwantMann met Chief Minister Sri K. Chandrashekar Rao at Pragathi Bhavan today. The two leaders discussed current national issues. pic.twitter.com/xTWZ7b0FU8
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) December 20, 2022
बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं. इसके बीच बार-बार सवाल उठ रहे हैं कि क्या आम आदमी पार्टी इसमें शामिल होगी. सीएम भगवंत मान और तेलंगाना के सीएम केसीआर के बीच क्या बात लोकसभा चुनाव को लेकर बात हुई, यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.






















