एक्सप्लोरर

तेंलगाना सीएम चंद्रशेखर राव ने किया लॉकडाउन की संभावना से इनकार, कहा- अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बुरा असर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि उनके राज्य में लॉकडाउन पर विचार नहीं किया जा रहा है. उनका कहना है कि राज्य में 25 से 30 लाख प्रवासी मजदूर हैं और लॉकडाउन लगाए जाने से उनके जन-जीवन के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा.

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है क्योंकि इससे जन-जीवन के साथ ही अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. राव ने कहा कि पूर्व के अनुभव से पता चलता है कि कोविड-19 को रोकने में लॉकडाउन कारगर कदम नहीं है.

लॉकडाउन से प्रवासी मजदूर होंगे प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में 25 से 30 लाख प्रवासी मजदूर हैं और 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनके जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ा था. उन्होंने कहा, ‘‘अगर ये लोग (कामगार) फिर से चले जाएंगे तो राज्य को बड़ा नुकसान होगा क्योंकि तेलंगाना को फसल की बुआई के मौसम में भारी संख्या में श्रमिकों की जरूरत है.’’

आधिकारिक विज्ञप्ति में राव के हवाले से कहा गया, ‘‘पूर्व के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है.’’ बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक स्ट्रेन का पता आंध्रप्रदेश में लगा है. जिसके कारण आंध्र प्रदेश, तेंलगाना, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं.

15 गुना ज्यादा प्रभावी स्ट्रेन

देश में लगातार खतरनाक स्वरूप में सामने आ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के एक नए स्ट्रेन का पता चला है, डॉक्टरों की एक टीम को आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस के 15 गुना ज्यादा एन 440 के स्ट्रेन का पता चला है. इसे लेकर सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड माइक्रोबायोलॉजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में इस स्ट्रेन से काफी ज्यादा संख्या में लोगों के संक्रमित होने का अनुमान है.

बेहद खतरनाक है ये स्ट्रेन

सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड माइक्रोबायोलॉजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पहले भारत में पाए गए स्ट्रेन वी1.617 और  वी1.618 से भी अधिक खतरनाक है. एक डॉक्टर का कहना है कि इस नए स्ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति केवल 3 से4 दिन के अंदर ही ऑक्सीजन की कमी से जूझने लगता है. वायरस का यह स्ट्रेन सबसे पहले आंध्रप्रदेश के करनूल में सामने आया था. जिसके बाद महाराष्ट्र और तेलंगााना में दिखा है.

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली: होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई यह संस्था, घर तक पहुंचा रही खाना

 

HC ने कहा- दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, तल्ख टिप्पणी करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget