एक्सप्लोरर

तेलंगाना में और मजबूत होगी बीजेपी! लोकसभा चुनाव से पहले BRS सांसद पोथुगंती‌ रामुलु ने थामा 'कमल'

BRS MP Joined BJP: BRS सांसद पोंथुगंती रामुलु ने दिल्ली में BJP की सदस्यता ले ली है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि PM को देश के लिए मेहनत करते देख आया हूं.

BRS MP Pothuganti Ramulu Joined BJP: लोकसभा चुनाव (2024) से पहले तेलंगाना में BRS को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. तेलंगाना से BRS के वर्तमान लोकसभा सांसद पोथुगंती रामुलु ने गुरुवार (29 फरवरी) को बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव और तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर, तमिलनाडु के सह चुनाव प्रभारी सुधाकर रेड्डी और अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में BRS सांसद पोथुगंती रामुलु ने अपने बेटे और अन्य समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा.

बीजेपी के साथ आते ही बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद रामुलु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के बहुत बड़े नेता हैं. वह लगातार देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, बिना थके बिना रुके हुए. उनकी मेहनत देखकर के ही में बीजेपी में शामिल हुआ हूं. मुझे जो भी पार्टी की ओर से काम दिया जाएगा उसे करूंगा. लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि पार्टी को तय करना है. इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना. पार्टी जो भी कहेगी वह करूंगा.

तेलंगाना के बड़े दलित नेता हैं रामुलु

तेलंगाना से लोकसभा के वर्तमान सांसद पोथुगंती रामुलु राज्य में दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं. बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उन्हें इस बार भी लोकसभा का टिकट दिया जाएगा. उनका जन आधार अपने क्षेत्र में बड़ा है और बड़े पैमाने पर लोग उनके समर्थन में हमेशा रहे हैं. इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले उनका बीजेपी में जाना पार्टी के लिए फायदे का सबब माना जा रहा है.

क्या कहना है बीजेपी का
रामुलु के बीजेपी में शामिल होने के मौके पर मौजूद बीजेपी के महासचिव तरुण चुघ मे कहा कि बीआरएस के सिटिंग सांसद रामुलु को धन्यवाद जिन्होने बीजेपी जॉइन की है. रोज बीजेपी में कोई न कोई बड़ा नेता शामिल हो रहे हैं. समाज से जुड़े प्रॉमिनेंट लोग हैं जो बीजेपी जॉइन कर रहे हैं. देश के अंदर गरीबी के खिलाफ बड़ी जंग लड़ी जा रही है.

ये भी पढ़ें:Lucknow News: फिर सुर्खियों में टीले वाली मस्जिद का मामला, जानें- क्या हैं हिंदू और मुस्लिम पक्ष के दावे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget