एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: राहुल गांधी का BRS-BJP पर निशाना, 'संसद के अंदर और बाहर दोनों मिले हैं'

Rahul Gandhi Speech In Telangana: तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से केसीआर और बीजेपी पर हमलावर हो गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी केसीआर को चुनाव जिताने का काम कर रही है.  

Telangana Assembly Election Rahul Gandhi Speech: तेलंगाना ​विधानसभा की 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इन चुनावों को लेकर अब राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर ​दिया है. चुनाव प्रचार में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है.

लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर राहुल गांधी सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति पर हमला बोल रहे हैं. मुलुगु में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने केसीआर, एआईएमआईएम और बीजेपी पर निशाना साधते हुए तीनों को एक ही बताया.  

'सिर्फ बीआरएस और कांग्रेस के बीच है मुकाबला'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में चुनावी मुकाबला सिर्फ बीआरएस और कांग्रेस के बीच हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी को परे कर दिया है यानी उसको हरा दिया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाए कि वो चाहती है यहां पर बीआरएस चुनाव में जीते. राहुल ने कहा कि दोनों (बीआरएस-बीजेपी) एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

 

'तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव में कांग्रेस को हराना चाहती हैं'
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर भी निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और बीआरएस के साथ वो भी मिले हुए हैं. यह तीनों पार्टियां मिलकर तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस को हराना चाहती हैं.

उन्होंने कहा कि संसद में जो बीजेपी चाहती थी, वो बीआरएस ने किया. राहुल गांधी ने कहा कि बीआरएस ने संसद में बीजेपी का सा​थ देते हुए किसान बिल, जीएसटी बिल को पूरा समर्थन दिया. 

'तेलंगाना के सीएम के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं'
राहुल गांधी ने सीएम केसीआर पर राजनीतिक हमले तेज करते हुए कहा कि उनके ऊपर ना सीबीआई, ना ईडी और ना इनकम टैक्स वालों की कोई इंक्वायरी है. इसका मतलब यह है कि सीबीआई या ईडी ने तेलंगाना के सीएम के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है. वहीं, ​विपक्ष के सभी नेताओं पर केस लगे हुए हैं.  

'मेरा घर और लोकसभा सदस्यता छीन ली गई'
राहुल गांधी ने कहा ​कि मेरे ऊपर 24 केस लगे हुए हैं. मेरा घर और लोकसभा सदस्यता तक छीन ली गई, लेकिन आपके सीएम (केसीआर) के ऊपर कोई केस नहीं है. इसलिए आप अगर केसीआर को वोट देंगे तो यह बीजेपी को जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: तेलंगाना में BJP का जनसेना पार्टी के साथ होगा गठबंधन! पवन कल्याण ने मांगी इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget