एक्सप्लोरर

हैदराबाद: अकबरुद्दीन की बदजुबानी, पीएम के लिए कहा- इतनी बार चायवाला बोलूंगा कि कान से पीप बहने लगेगा

एक रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये हिंदुस्तान मेरे बाप का मुल्क है कोई नहीं निकाल सकता मुझे, हिंदुस्तान मेरे अब्बा का मुल्क है, हिंदुस्तान मेरे डैडी का मुल्क है, हिंदुस्तान मेरे पापा का मुल्क है, हिंदुस्तान मेरे पिताजी का मुल्क है, जब पिताजी का मुल्क है तो बेटा क्यों निकलेगा?

नई दिल्ली: तेलंगाना के हैदराबाद में आज शाम पीएम मोदी की रैली होने वाली है. मोदी की रैली से पहले योगी और ओवैसी के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है. योगी ने ओवैसी का हश्र हैदराबाद के निजाम जैसा होने की बात कही थी. औवेसी ने इसे मोदी की सोच करार दिया है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को लेकर अभद्र बयान दिया है.

अपनी बदजुबानी के लिए मशहूर अकबरुद्दीन ने चाय वाला कहकर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया. अकबरुद्दीन ने यहां तक कह दिया कि इतनी बार चाय वाला बोलूंगा कि कान से खून निकलने लगेगा. अकबरुद्दीन ने यह भी कहा कि पहले चायवाले थे अब प्रधानमंत्री हो, प्रधानमंत्री जैसे बन जाओ.

क्या कहा अकबरुद्दीन ओवैसी ने? योगी आदित्यनाथ के बयान से तिलमिलाए अकबरुद्दीन ने कहा, ''हमें मत छेड़ो, मत छेड़ो चायवाले….चाय, चाय, चाय, चाय बोल रहा है, हमको छेड़ मत, याद रख इतना बोलूंगा, इतना बोलूंगा कि कान में से पीप बहने लगेगा, खून निकलेंगे.''

अकबरुद्दीन यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, ''तुम मेरे आतिशनुमाई का मुकाबला नहीं कर सकते…बड़े- बड़ों को, मैं तो बोलूंगा कि गूंगों को भी जबान देने वाले का नाम मजलिस है, आज हमसे मुकाबला, हम क्या करें, अरे तुमने क्या किया ?''

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''बात करे कि चाय…चाय…चाय…चाय…हर वक्त वही…नोटबंदी के वक्त…ये चाय, वो चाय….गलत चाय, नरम चाय…चाय…चाय…चाय….चाय….चाय की केतली, चाय का चूल्हा, चाय का पानी, चाय…चाय…चाय…चाय …..ये वजीर-ए-आजम है या क्या है? अरे अब वजीर-ए-आजम हैं, वजीर-ए-आजम जैसे बन जाओ.''

योगी ने कहा- BJP की सरकार बनी तो भाग ओवैसी भाग जाएंगे तेलंगाना में धुआंधार प्रचार कर रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जमकर जुबानी तीर चला रहे हैं. तेलंगाना के तंदूर में एक चुनावी रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी को तेलंगाना से भगाने की बात कही. योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो ओवैसी को ठीक उसी तरह तेलंगाना से भागना होगा, जैसे निजामों को हैदराबाद से बाहर भागना पड़ा था.

योगी आदित्य नाथ ने कहा, ''हैदराबाद का निजाम पाकिस्तान समर्थक था. वह भारतीय गणराज्य में हैदराबाद रियासत को शामिल नहीं करना चाहता था. तब तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की सख्ती के कारण निजाम को हैदराबाद छोड़ कर भागना पड़ा.''

ओवैसी का पलटवार, कहा- मुल्क मेरे बाप का कोई भगा नहीं सकता योगी के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि ये मुल्क मेरे बाप का है, कोई यहां मुझे भगा नहीं सकता. योगी पर करारा तंज करते हुए ओवैसी ने कहा कि मेरे अब्बा जब जन्नत से निकलकर दुनिया में पहला कदम रखे तो हिंदुस्तान में रखे, ये हिंदुस्तान मेरे बाप का मुल्क है कोई भी मुझे यहां से नहीं निकाल सकता है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget