एक्सप्लोरर

केजरीवाल पर बोले तेजिंदर सिंह बग्गा, वो शाहीन बाग के लोगों के साथ, हम हिंदुस्तान के साथ

दिल्ली की हरि नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं तेजिंदर सिंह बग्गा. बग्गा ने कहा हरि नगर के लिए अलग से घोषणा पत्र लाएंगे. 60 दिनों के भीतर हरि नगर इलाके में प्रदूषण से लड़ने के लिए स्मोक टावर लगवाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं और प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. कभी बड़ी रैलियां, तो कभी छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं, तो कभी लोगों से मिलकर उम्मीदवार समर्थन जुटा रहे हैं. दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा को हरी नगर से उम्मीदवार बनाया है. बग्गा सोशल मीडिया पर हमेशा से ही काफी एक्टिव रहे हैं लेकिन अब प्रत्याशी बनने के बाद वह सड़क पर घूम कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं. उम्मीदवारी मिलने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए थे बग्गा तेजिंदर सिंह बग्गा का कहना है कि जैसे ही उनको टिकट मिला उनको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग हैशटैग ट्रेंड करने लगे. एक में उनको हराने की बात होने लगी तो एक में उनकी जीत की बात होने लगी. इससे यह तो जरूर साफ हो रहा है कि लोगों की नजर हरि नगर विधानसभा पर है और तेजिंदर सिंह बग्गा एक चुनौती है. आप नेताओं पर लगाया ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए बग्गा ने कहा, "वोट को ध्रुवीकरण की कोशिश हम नहीं कर रहे बल्कि आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कर रहे हैं. आप नेता बयान देते हैं कि हम शाहीन बाग के लोगों के साथ हैं. ये वह लोग हैं जिन्होंने बसों में आग लगाई, तोड़फोड़ की और आम आदमी पार्टी उनके साथ होने की बात कर रही है. इसीलिए हम कहते हैं कि हम हिंदुस्तान के लोगों के साथ हैं." 'आप' ने कि सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति, विकास कहीं नहीं बग्गा ने इसके साथ ही केजरीवाल सरकार के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिसमें वह विकास की बात करते हैं. बग्गा ने कहा, "केजरीवाल सरकार बातें जरूर करती है लेकिन हकीकत उससे कहीं अलग है. क्योंकि पिछले पांच सालों के दौरान दिल्ली में ना तो एक नया अस्पताल खुला, ना ही नया स्कूल, ना ही कोई नया फ्लाईओवर बना और ना ही कोई विकास का काम हुआ. उन्होंने पांच साल सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप करने का काम किया है." हरि नगर के लिए लाएंगे अलग घोषणा पत्र तेजिंदर सिंह बग्गा जनता के बीच जाकर यह भरोसा दिलवा जरूर रहे हैं की अगर वह चुनाव जीते हैं तो 60 दिनों के अंदर हरि नगर इलाके में प्रदूषण से लड़ने के लिए स्मोक टावर लगवाएंगे, जिससे कि प्रदूषण की स्थिति बेहतर हो सके. बग्गा के मुताबिक जल्द ही वह हरि नगर के लिए एक अलग घोषणापत्र भी लाएंगे जिसमें हरिनगर से जुड़े हुए मुद्दों का जिक्र होगा. शिक्षा पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब बग्गा की डिग्री और शिक्षा को लेकर उठे सवालों पर जवाब देते हुए बग्गा ने कहा, "मेरी शिक्षा के बारे में जो भी जानकारी है वह सार्वजनिक है और उसमें कुछ भी गलत या छुपाने के लिए नहीं है. रही बात जो लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं यह वह लोग हैं जिनके पूर्व कानून मंत्री और पार्टी के विधायक फर्जी डिग्री के आरोप में जेल भी जा चुके हैं. उनका चुनाव हाईकोर्ट रद्द कर चुका है." ये भी पढ़ें दिल्ली चुनाव VIP Seat: केजरीवाल के सामने मजबूत नहीं बीजेपी-कांग्रेस की चुनौती शाह बोले- Wi-Fi ढूंढते हुए बैटरी खत्म हो गई, केजरीवाल का पलटवार- ‘सर, Wi-Fi के साथ बैटरी चार्जिंग भी फ्री है’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget