एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव VIP Seat: केजरीवाल के सामने मजबूत नहीं बीजेपी-कांग्रेस की चुनौती

दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली सीट पर 2013 में केजरीवाल ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. 2015 में केजरीवाल 64 फीसदी वोट हासिल करके अपनी जीत का अंतर बढ़ाने में कामयाब हुए.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. 11 फरवरी को आने वाले नतीजों के साथ ही आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के राज्य में भविष्य की तस्वीर साफ हो जाएगी. चुनाव के दौरान वैसे तो सीधी टक्कर आप-बीजेपी के बीच है, लेकिन कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन को वापस हासिल करने की कोशिशों में लगी है. दिल्ली चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा हॉट सीट नई दिल्ली है, जहां से सीएम केजरीवाल किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने अपने युवा चेहरे सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की तरफ से रोमेश सभरवाल केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं. इन तीनों मुख्य पार्टियों के अलावा 85 और उम्मीदवार नई दिल्ली सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं.

2008 में अस्तित्व में आई नई दिल्ली सीट

नई दिल्ली विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है. नई दिल्ली विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद अस्तित्व में आई. नई दिल्ली विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद दिल्ली की तात्कालिक सीएम शीला दीक्षित ने यहां से किस्मत आजमाई थी और वह पहली बार वो इस सीट से विधायक चुनी गई.

2008 में शीला दीक्षित के खिलाफ 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था. शीला दीक्षित 52 फीसदी वोट लेने में कामयाब रही, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार विजय जोली को करीब 34 फीसदी वोट मिले. बाकी सभी 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

2013 में केजरीवाल ने उलटफेर

2012 में आम आदमी पार्टी के बनने के दौरान ही केजरीवाल ने एलान कर दिया था कि वह दिल्ली की सबसे मुश्किल सीट से चुनाव लडेंगे. 2013 में अपना पहला चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को अपना चेहरा बनाया. केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर 15 साल दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित को चुनौती देने का एलान किया.

केजरीवाल अपने पहले ही चुनाव में बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहे. केजरीवाल ने 2013 में 53 फीसदी वोट के साथ विजेता बने. शीला दीक्षित को 22 फीसदी वोट मिले और उन्हें करीब 26 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता 21 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

2015 में बढ़ा केजरीवाल की जीत का अंतर

2015 में केजरीवाल ने 64 फीसदी वोट हासिल करके दूसरी बार नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज की. 2015 में केजरीवाल को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने नुपूर शर्मा को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मंत्री किरण वालिया को टिकट दिया. नुपूर शर्मा 29 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि किरण वालिया सिर्फ 5 फीसदी वोट ही हासिल कर पाई और उनकी जमानत भी नहीं बची.

2020 में केजरीवाल के सामने नहीं बड़ा चेहरा

2013 और 2015 के मुकाबले इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल के सामने कोई बड़ा चेहरा नहीं है. केजरीवाल के राजनीतिक कद को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़ा चेहरा पेश करने में कामयाब नहीं हो पाई. बीजेपी के सुनील यादव राज्य की यूथ बीजेपी इकाई के अध्यक्ष हैं, जबकि रोमेश सभरवाल पूर्व में एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget