एक्सप्लोरर

शाह बोले- Wi-Fi ढूंढते हुए बैटरी खत्म हो गई, केजरीवाल का पलटवार- ‘सर, Wi-Fi के साथ बैटरी चार्जिंग भी फ्री है’

अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है.मित शाह के एक-एक आरोप का केजरीवाल ने आज ट्वीट कर जवाब दिया है.दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव सिर पर हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी की बीच कड़ी टक्कर है. दोनों दलों के नेता इन दिनों पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं और विरोधियों पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. इस बीच चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. वहीं अमित शाह के एक-एक आरोप का केजरीवाल ने आज ट्वीट कर जवाब दिया है. अमित शाह के आरोप पर केजरीवाल का तंज नांगलोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कल अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला किया और कहा, ‘’ केजरीवाल जी आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi कर दूंगा. मैं रास्ते में Wi-Fi ढूंढते हुए आया हूं, लेकिन बैटरी खत्म हो गई, मगर Wi-Fi नहीं मिला.’’ शाह के इस आरोप पर आज केजरीवाल ने कहा, ‘’सर, हमने फ़्री Wi-Fi के साथ साथ फ़्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है.’’ बीजेपी को CCTV, स्कूल और कच्ची कालोनियों पर वोट मांगने पड़ रहे हैं- केजरीवाल जनसभा में अमित शाह ने कहा, ‘’जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए. 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो.’’ शाह के इस आरोप पर केजरीवाल ने कहा, ‘’मुझे ख़ुशी है आपको कुछ सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए. कुछ दिन पहले तो आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा. थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं. मुझे बेहद ख़ुशी है कि दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदली है जो यहां बीजेपी को CCTV, स्कूल और कच्ची कालोनियों पर वोट मांगने पड़ रहे हैं.’’ 8 फरवरी को चुनाव, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे बता दें कि 2015 के विधानसभा आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि तीन सीटें बीजेपी के खाते में आई थी. लगातार 15 साल तक दिल्ली की सियासत पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का पिछले विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था. दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. यह भी पढ़ें- दिल्ली: वोटिंग को ‘भारत-पाकिस्तान मुकाबला’ बताने पर कपिल मिश्रा को EC का नोटिस, अब कहा- सत्य पर अडिग हूं गुजरात: उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल बोले- आजादी के नारे लगाने वालों को देश छोड़कर जाने दें दिल्ली चुनाव में प्रचार के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, देश बचेगा तो दिल्ली बचेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget