एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, ममता बनर्जी से कर सकते हैं मुलाकात

तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. वे आज कोलकाता पहुंचकर दोपहर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. वहीं, शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की संभावना है. ममता से मुलाकात में वह चुनाव मे आरजेडी की भूमिका पर चर्चा कर सकते हैं.

कोलकाताः राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है. इसी के मद्देनजर इन दिनों तेजस्वी यादव असम और पश्चिम बंगाल कर दौरे पर हैं. वे आज दोपहर 12 बजे गुवाहाटी से कोलकाता पहुंचेगे. इसके बाद तेजस्वी यादव दोपहर को ही कोलकाता में आरजेडी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

तेजस्वी के कोलकाता के दौरे के समय आज शाम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने की संभावना है. तेजस्वी, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की भूमिका को लेकर भी ममता बनर्जी से बात कर सकते हैं.

पार्टी का करना चाहते हैं विस्तार असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आरजेडी की भूमिका के सवाल पर तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि वह इन राज्यों में अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं. उन्होंनों ने कहा है कि पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, इसको लेकर फिलहाल फैसला नहीं हुआ है.

दोनों राज्यों में गठबंधन की कोशिश आरजेडी, असम और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती है. असम के यात्रा के दौरान तेजस्वी ने कांग्रेस नेता रिपुन बोरा से मुलाकात की. वह असम में कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रहे हैं.

गौरतलब है कि तेजस्वी ने दोनों राज्यों के लिए पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक को प्रभारी बनाया था. इन दोनों नेताओं ने लगातार असम और पश्चिम बंगाल के दौरे किए थे. इसके बाद अब तेजस्वी यादव असम और पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

आतंकी संगठन ने ली अंबानी के घर के पास विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी, मुंबई से बाहर भागे आरोपी

PSLV-C51 launch: इसरो ने लॉन्च किया PSLV का 53वां मिशन, इस साल का पहला स्पेस मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget