एक्सप्लोरर

खबर का असर: बंद के दौरान ऑटो तोड़ने पर तेजस्वी ने जिला अध्यक्ष को हटाया, कहा- नुकसान की भरपाई करेंगे

RJD के सारे वादे और दावे तब हवा हो गए जब पार्टी के जिला अध्यक्ष कैमरे के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात करने के चंद सेकंड बाद ही शांति का पाठ भूल गए औऱ हिंसा पर उतर आए.

पटना: नागरिकता कानून को लेकर आरजेडी ने कल बिहार में राज्यव्यापी बंद का एलान किया था. इस ऐलान से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साफ कहा था कि बंद बिल्कुल शांतपूर्ण होगा और किसी तरह की कोई हिंसा नहीं की जाएगी. बंद से पहले आरजेडी ने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि अगर आरजेडी के बंद पर सरकार की तरफ से किसी ने भी हानि पहुंचाने की कोशिश की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें.

तेजस्वी यादव ने जो शांति की अपील की थी वो शायद जमीन पर उनके कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंची. RJD के सारे वादे और दावे तब हवा हो गए जब पार्टी के जिला अध्यक्ष कैमरे के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात करने के चंद सेकंड बाद ही शांति का पाठ भूल गए औऱ हिंसा पर उतर आए.

भागलपुर में एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर ही जिलाध्यक्ष शांति से प्रदर्शन की बात करते करते अचानक एक ऑटो रिक्शा वाले की ओर भागे उसके ऑटो पर डंडे हमला कर दिया. जिलाध्यक्ष के साथ ही उनके कई समर्थक भी ऑटो रिक्शा पर टूट पड़े.

ABP न्यूज पर चली इस खबर का संज्ञान लेते हुए RJD ने इन जनाब की जिलाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी. तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में ABP न्यूज की एंकर रुबिका लियाकत को जिलाध्यक्ष पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी. तेजस्वी ने ट्वीट किया, ''रुबिका जी, बिहार बंद के दौरान संबंधित पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण कठोर अनुशासनात्मक कारवाई करते हुए जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है. ऑटोरिक्शा वाले को चिह्नित कर पार्टी द्वारा उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी.''

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा कर हिंसा के इस वीडियो को नेताओं के दोहरे चरित्र का सबूत कहना गलत नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने कार्रवाई कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश तो की लेकिन आरजेडी की साख को बट्टा तो लग ही चुका था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget