एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी ने जारी किया नीतीश सरकार का 'रिपोर्ट कार्ड', कहा- पीएम मोदी का विशेष पैकेज नहीं मिला

तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा, "यहां की सरकार दिल्ली और नागपुर से चलाई जा रही है. बिहार में दलितों पर अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है. खुलेआम शराब की 'होम डिलिवरी' हो रही है."

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को करीब आठ महीने पुरानी नीतीश सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड जारी किया. इस रिपोर्ट कॉर्ड के बहाने तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाए, वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुका है.

पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने आरजेडी की ओर से सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड (आरोप पत्र) जारी करते हुए कहा कि बिहार सरकार प्रत्येक साल रिपोर्ट कॉर्ड जारी करती है, लेकिन इस साल उसके पास बताने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए रिपोर्ट कॉर्ड जारी नहीं किया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर निशाना साधा, "बहुत सालों बाद बिहार और केंद्र में एक गठबंधन की सरकार है, लेकिन बिहार को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित विशेष पैकेज भी नहीं मिला है."

तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा, "यहां की सरकार दिल्ली और नागपुर से चलाई जा रही है. बिहार में दलितों पर अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है. खुलेआम शराब की 'होम डिलिवरी' हो रही है."

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून के जरिए दलितों और अति पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है, और इस कानून के तहत गिरफ्तार एक लाख तीस हजार में से ज्यादातर लोग दलित और अति पिछड़े हैं.

बिहार में विकास के लिए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के 'सात निश्चय योजना' को भूल जाने का आारोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "इस योजना को सरकार भूल गई है. बीजेपी भी मानती है कि यह योजना एनडीए सरकार की नहीं है." उन्होंने बिहार में घोटाले का भी जिक्र करते हुए सरकार को आड़े हाथ लिया.

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन को सफलता मिली थी, लेकिन भ्रष्टाचार के एक मामले में तेजस्वी के आरोपी बनाए जाने के बाद नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला लिया. उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget