एक्सप्लोरर

Tejas: फाइटर जेट 'तेजस' में देरी पर एक्शन में आई डिफेंस मिनिस्ट्री, एयरफोर्स चीफ के भड़कने के बाद उठा लिया बड़ा कदम

Tejas: साल 2010 में 40 तेजस विमानों का ऑर्डर दिया गया था. अब तक 36 विमानों की ही डिलीवरी हो पाई है. इसके बाद 2021 में भी एक ऑर्डर दिया गया. वायुसेना को फिलहाल 83 तेजस विमानों का इंतजार है.

Tejas: भारत में ही बनाए जा रहे हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' की डिलीवरी में हो रही देरी को लेकर रक्षा मंत्रालय एक्शन में आ गया है. मंत्रालय ने इस विमान के तेजी से निर्माण में आ रही बाधाओं का पता लगाने के लिए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिहं की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया है. एक महीने के अंदर इस कमिटी को अपनी रिपोर्ट देनी है. रक्षा मंत्रालय का यह कदम एयरफोर्स चीफ एपी सिंह के उन बयानों के बाद आया है, जिनमें वह तेजस की डिलीवरी में देरी पर नाराज होते हुए दिखाई दिए थे.

एयरफोर्स वर्तमान में 83 तेजस विमान की डिलीवरी का इंतजार कर रही है. जनवरी में ही एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने एक लेक्चर में कहा था कि 15 साल पहले दिए गए ऑर्डर की डिलीवरी ही अब तक नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया था कि साल 2010 में 40 तेजस-Mk1 फाइटर जेट के ऑर्डर दिए गए थे लेकिन इनमें से अब तक 36 विमान ही सौंपे गए. 4 विमानों की डिलीवरी अभी भी पेंडिंग है. 

हाल ही में बेंगलुरु में संपन्न हुए 'एरो इंडिया शो 2025' में भी एयरफोर्स चीफ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह तेजस का निर्माण कर रही 'HAL' कंपनी के अधिकारियों से विमान डिलीवरी में हो रही देरी को लेकर यह कहते हुए दिखाई दिए थे कि उन्हें कंपनी पर भरोसा नहीं है.

तेज निर्माण के उपायों के लिए सुझाव भी देगी कमिटी
सूत्रों का कहना है कि तेजस निर्माण प्रोग्राम की समीक्षा के लिए बनी कमिटी इस कार्यक्रम की बाधाओं के साथ-साथ इन विमानों के निर्माण में तेजी लाने के लिए उपायों के सुझाव भी रक्षा मंत्रालय को देगी. इसके अलावा विमान निर्माण में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा, ताकि डिलीवरी में तेजी लाई जा सके.

यह भी पढ़ें...

Plane Hijack Rumour: एयर इंडिया फ्लाइट से क्यों मिला हाईजैक का सिग्नल? खुल गया राज; जानें क्या हुआ था 27 जनवरी की रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget