एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: मथुरा में तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गोवर्धन की परिक्रमा करने से रोका, अब सामने आई वजह

Mathura: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को हाल ही में मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से रोका गया था. जिस मामले में अब मथुरा पुलिस ने अपनी सफाई पेश की है.

Tej Pratap Yadav In Mathura: बिहार (Bihar) के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने पिता के स्वास्थ्य में सुधार की कामना लिए मंगलवार 12 जुलाई को मथुरा (Mathura) में भगवान के दर्शन करने गए थे. जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) पर आरोप लगाया है कि मथुरा पुलिस (Mathura Police) ने उन्हें गोवर्धन पर्वत (Govardhan Mountain) की परिक्रमा करने से रोक दिया. वहीं बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में तेज प्रताप यादव को मथुरा के थाने में करीब आधे घंटे तक बैठाकर भी रखा गया. जिस पर मथुरा पुलिस ने अपना पक्ष रख मामले में सफाई दी है.

तेज प्रताप यादव ने पूरे मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर मथुरा एसएसपी और गोवर्धन थाना इंजार्च द्वारा उन्हें रोके जाने का आरोप लगाया है. दरअसल तेज प्रताप यादव मंगलवार को वृंदावन के गोवर्धन पर्वत पहुंचे थे. जहां पर वह अपने वाहन के साथ ही परिक्रमा करना चाह रहे थे.

मथुरा पुलिस ने दी सफाई

इस पर मथुरा पुलिस ने सफाई दी है कि एनजीटी और न्यायालय के आदेशानुसार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग पर वाहन ले जाना मना है. ऐसे में पुलिस ने तेज प्रताप यादव के वाहन को परिक्रमा मार्ग पर ले जाने से मना किया गया था. जिसके बाद तेज प्रताप यादव खुद SHO गोवर्धन से थाने में परमिशन लेने के लिए आए थे. जिस पर SHO ने उन्हें सम्मान सहित समझाया. जिसके बाद भी वह अपने वाहन के साथ ही गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना चाहते थे. ऐसे में परमिशन नहीं मिलने पर वह वापस चले गए.

परिक्रमा किए बिना वापस लौटे तेज प्रताप

फिलहाल तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस अधिकारियों के परिवार के लोग अपने वाहन से परिक्रमा मार्ग पर जा रहे थे. ऐसे में उन्हें बिना दर्शन और परिक्रमा किए ही वापस लौटना पड़ा. बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों दिल्ली (Delhi) के एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं उनके बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने पिता के स्वास्थ्य में जल्द सुधार को लेकर भगवान की शरण का सहारा लेते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे उद्धव ठाकरे, फैसले पर कांग्रेस और NCP ने कह दी ये बात

National Emblem Row: अशोक स्तंभ को लेकर विपक्ष के सवालों का सरकार ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget