एक्सप्लोरर
महाराष्ट्र: टीवी देखने को लेकर मां के डांटने पर किशोर ने की आत्महत्या
पूणे में एक किशोर को उसकी मां ने टीवी देखने को लेकर डांट दिया जिसके बाद किशोर ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक किशोर को उसकी मां ने देर तक टीवी देखने को लेकर डांट दिया. जिससे नाराज होकर 14 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकरी दी. यह घटना मंगलवार दोपहर बिबवेवाड़ी इलाके के आदर्श चॉल में हुई. जहां किशोर अपनी मां और बहन के साथ झुग्गी में रहता था. बिबवेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़का सुबह से टीवी देख रहा था, इसलिए उसकी मां ने उसे डांटा और टीवी बंद कर दिया. लड़का वहां से उठा और घर के अंदर जाकर दुपट्टे का इस्तेमाल कर के छत से फांसी लगा ली.” उन्होंने बताया कि जब लड़के की बहन ऊपर गई तो उसने उसे छत से लटकते हुए पाया. अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’’ इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है. ये भी पढ़े. नोएडा: प्राइवेट लैब का जानलेवा धंधा, 35 निगेटिव लोगों को थमा दी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा
और पढ़ें
Source: IOCL

























