एक्सप्लोरर

आंध्र के लिए विशेष दर्जा मांग रही टीडीपी छोड़ सकती है मोदी सरकार का साथ, इस्तीफे को तैयार मंत्री

संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास टीडीपी सांसदों ने प्रदर्शन भी किया. चंद्रबाबू नायडू ने भी साफ कर दिया है कि अगर केंद्र सरकार उनकी मांगें मान लेती है तो ठीक अन्यथा संसद के भीतर और बाहर लड़ाई लड़ी जाएगी.

नई दिल्ली: चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी ने जब से आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है तभी से उसकी केंद्र सरकार के साथ तल्खियां बढ़ती जा रही हैं. राहुल गांधी साफ कह चुके हैं कि अगर 2019 में कांग्रेस सत्ता में आई तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा. संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास टीडीपी सांसदों ने प्रदर्शन भी किया. चंद्रबाबू नायडू ने भी साफ कर दिया है कि अगर केंद्र सरकार उनकी मांगें मान लेती है तो ठीक अन्यथा संसद के भीतर और बाहर लड़ाई लड़ी जाएगी. गुस्से में टीडीपी टीडीपी का आरोप है कि केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश की अनदेखी की गई है. इस आरोप को लेकर केंद्र और टीडीपी में खींचतान चल रही है. टीडीपी ने अमरावती में एक आपात बैठक बुलाकार एनडीए से अलग होने के मुद्दे पर चर्चा तक कर डाली थी. हालांकि राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता दिखा था लेकिन अभी भी टीडीपी, बीजेपी पर गठबंधन धर्म ना निभाने, दोस्ती पर खरा नहीं उतरने और धोखा देने का आरोप लगा रही है. आंध्र के लिए विशेष दर्जा मांग रही टीडीपी छोड़ सकती है मोदी सरकार का साथ, इस्तीफे को तैयार मंत्री राहुल का आश्वासन आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने को मांग को लेकर दिल्ली के सांसद मार्ग पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इसमें शामिल होने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से मांग की कि वो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दे. कांग्रेस अध्यक्ष ने ये एलान किया कि 2019 में सरकार बनने पर वो सबसे पहले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे. मंच पर मौजूद थे आप विधायक सोमनाथ भारती इस प्रदर्शन की एक और अहम बात ये रही कि जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे उस वक्त मंच पर आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती भी मौजूद थे. भारती दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के दक्षिण भारत के कई राज्यों के प्रभारी भी हैं. कांग्रेस के साथ मंच साझा करने के सवाल पर भारती ने कहा कि आंध्र प्रदेश के अधिकार के मुद्दे पर वो साथ हैं लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है. 2019 में गठबंधन की जरूरत के सवाल पर भारती ने स्पष्ठ जवाब नहीं दिया. गर्म है आंध्र प्रदेश की राजनीति आंध्र प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं. विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गर्म है. वाईएसआर कांग्रेस इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रही है. एनडीए की सहयोगी तेलगु देशम पार्टी भी नाराज है. ऐसे में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बीजेपी पर चौतरफा दबाव है. आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं. 2014 में टीडीपी ने 15, वाईएसआर कांग्रेस ने 8 और बीजेपी ने 2 सीट जीती थी. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था. वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसद टीडीपी में शामिल हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget