एक्सप्लोरर

'कैद में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में हूं', चंद्रबाबू नायडू ने जेल से लिखी पार्टी कार्यकर्ताओं को चिट्ठी, YSRCP पर बोला हमला

TDP Chief N Chandrababu Naidu: टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू पिछले एक महीने से स्किल डेवलपमेंट घोटाले में जेल में बंद हैं. उन्होंने जेल से चिट्ठी लिखी है.

N Chandrababu Naidu: तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से दशहरा के लिए पार्टी के घोषणापत्र को जारी करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है. चंद्रबाबू नायडू एक महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं. उन्होंने इससे पहले कहा था कि वह दशहरा के लिए पार्टी का पूर्ण घोषणापत्र जारी करेंगे. उन्हें स्किल डेवलपमेंट घोटाले में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने लिखा कि वह जेल में नहीं हैं, बल्कि लोगों के दिलों में हैं. उन्होंने अपनी चिट्ठी में इस बात पर जोर दिया कि उनका मुख्य फोकस तेलुगु लोगों का विकास और उनका कल्याण है. दिलचस्प बात यह है कि महांदु की घटना आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में हुई थी. वहीं, नायडू को गिरफ्तार करने के बाद राजामहेंद्रवरम की जेल में ही कैद किया गया है. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

चुनाव में हार के डर से वाईएसआरसीपी में जेल में डाला: नायडू

टीडीपी चीफ ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी उन्हें जेल में कैद कर लोगों से दूर रखने की कोशिश कर रही है. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वाईएसआरसीपी को चुनाव में हार का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि मनगढ़ंत साजिशों के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है. पूर्व सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी उनकी ओर से कार्यक्रम में शामिल होंगी. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि उनकी पत्नी 'निजाम गेलावली' नामक अभियान के जरिए लोगों से जुड़ेंगी. 

टीडीपी चीफ के बेटे और पार्टी के महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश पुलिस से कहा कि वह स्किल डेवलपमेंट घोटाला मामले में याचिका पर फैसला आने तक फाइबरनेट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार न करे.

यह भी पढ़ें: न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू, आज पूरे आंध्र प्रदेश में बंद का आह्वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC MLA Suspend: ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
'शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग', दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान
'शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग', दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल

वीडियोज

Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP
New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
World Milk Day: दूध उत्पादन में भारत नंबर-1, तो दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
World Milk Day: दूध उत्पादन में भारत नंबर-1, तो दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
Embed widget