एक्सप्लोरर

TB Patients: न जांच और न एक्सरे, अब ऐसे पता चल जाएगी टीबी की बीमारी

TB Technology: टीबी की बीमारी का पता लगाने के लिए जो नॉर्मल टेस्ट होते हैं अब उनसे निजात मिलने वाली है.

TB Test Without X-Ray: टीबी की बीमारी ऐसा रोग है जिसका समय पर उपचार न हो तो जानलेवा साबित होती है. इसके उपचार के लिए कई तरह की जांच की जाती है. जिनमें बलगम की जांच और एक्सरे प्रमुख हैं. लेकिन अब इसकी जांच भी बदलने वाली है. डॉक्टर्स इसकी जांच पर एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं जिसमें सिर्फ खांसने और बोलने भर से पता चल जाएगा कि व्यक्ति टीबी की बीमारी से ग्रसित है. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. ये प्रयोग कहीं और नहीं अपने देश में चल रहा है. मध्यप्रदेश के कई शहरों में इस पर प्रयोग किया जा रहा है. राज्य के 51 जिलों के कई जगहों से 6 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं और कुछ जगहों से सैंपल लिए भी जा रहे हैं.

किस तरह से लिए जा रहे हैं सैंपल

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल इनमें टीबी के मरीज, उनके संपर्क में आए व्यक्ति और उनका इलाज करने वाले डॉक्टर्स के भी सैंपल लिए जा रहे हैं. जिन लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं उनकी टीबी की जांच की जाएगी. इसी के आधार पर निष्कर्ष निकाला जाएगा कि जिन लोगों को टीबी थी उन लोगों की खांसी कैसी थी. एक मोबाइल एप के माध्यम से सबसे पहले उसका वॉइस सैंपल लिया जाता है फिर उसकी पूरी जानकारी दर्ज की जाती है. इसके बाद उस व्यक्ति से तीन बार खांसने या फिर आ, ओ, ई ये तीन अक्षर और एक से दस तक गिनती बोलने के लिए कहा जाता है. इनकी अलग अलग रिकॉर्डिग एप पर सेव करनी होती है.

सैंपल को भी कैटगरी में बांटा गया है

सैंपल लेने के तरीके को भी तीन तरह की कैटगरी में बांटा गया है. जो इस प्रकार हैं-

  • पहले ऐसे लोग जिनको टीबी होने का अंदेशा है. इलाज के लिए आने वाले ऐसे लोगों को इस संबंध में जानकारी देकर सैंपल रिकॉर्ड किए जा रहे हैं.
  • दूसरे ऐसे लोग जिनके परिवार के किसी भी सदस्य को टीबी की पुष्टि हुई है. उन परिवारों के सदस्यों के भी वॉइस सैंपल भी रिकॉर्ड किए जा रहे हैं.
  • तीसरा टीबी संक्रमित मरीजों के सैंपल कलेक्शन, जांच और इलाज के दौरान इनके संपर्क में आने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं.

इनका एक डेटाबेस बनाया जाएगा. जब कोई व्यक्ति अपना टीबी का टेस्ट कराने के लिए सेंटर पर आएगा तो उसका वाइस सैंपल लिया जाएगा. डेटाबेस के आधार पर पता चल जाएगा कि उसकी आवाज टीबी वाली है या नहीं.

ये भी पढ़ें: MP Corona Update: गर्मी के साथ मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, जान लीजिए पिछले 24 घंटे के आंकड़े

ये भी पढ़ें: Unnao News: जिला अस्पताल में बाहर निकलने के लिए लोटता दिखा मरीज, अब वीडियो वायरल होने पर CMS ने बताया नशेड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget