एक्सप्लोरर

Noida International Airport: टाटा प्रोजेक्ट्स करेगी देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण, 2024 तक शुरू होने की उम्मीद

Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण का ठेका टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata Projects) को मिला है. नए एयरपोर्ट के 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है.

Noida International Airport: टाटा समूह (TATA Group) की बुनियादी ढांचा और निर्माण शाखा-टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata Projects) को उत्तर प्रदेश (UP) के जेवर (Jewar) में आगामी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के निर्माण का ठेका मिला है. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स हवाई अड्डे पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, उपयोगिताओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी. 

वाईआईएपीएल, स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और इसे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) के रूप में शामिल किया गया है. 

हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी क्षमता

बयान में कहा गया, "वाईआईएपीएल ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का चयन किया है. कंपनी को बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के डिजाइन, खरीद और निर्माण में उसके अनुभव के आधार पर अंतिम तीन में से चुना गया." कुल 1,334 हेक्टेयर में फैली ग्रीनफील्ड सुविधा के पहले चरण में 5,700 करोड़ रुपये के निवेश से एकल रनवे परिचालन शुरू किया जाएगा, जिसकी क्षमता हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी.

2024 तक एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद

नए हवाई अड्डे के 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि हमें नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के ईपीसी काम के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ साझेदारी करने की खुशी है. इस अनुबंध के साथ हमारी परियोजना अगले चरण में प्रवेश करेगी. इससे कार्यस्थल पर निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Rajya Sabha Election: 18 साल बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए होगा मतदान, शिवसेना-बीजेपी में कांटे की टक्कर? 

Visa Case: कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget