एक्सप्लोरर

20 साल तक शरद पवार के नजदीकी रहे तारिक अनवर ने NCP छोड़ी, दोबारा थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

एनसीपी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. तारिक अनवर एनसीपी के महासचिव थे.

नई दिल्ली: शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने पार्टी से ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब शरद पवार ने राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी की नीयत पर शक नहीं किया जा सकता है.

इससे पहले पवार लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों की आलोचना करते रहे हैं. शरद पवार मोदी की तारीफ करने से पहले विपक्षी दलों के बीच महागठबंधन बनाने की कोशिश कर चुके हैं.

अनवर ने फोन पर बताया कि उन्होंने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह राफेल डील सौदे में लिप्त हैं और वे अभी तक अपने को पाक साफ साबित करने में असफल रहे हैं. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान से राफेल डील में घोटाले की पुष्टि होती है."

उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार द्वारा प्रधानमंत्री के बचाव में आने से वे पूरी तरह असहमत हैं. यह पूछने पर कि वह किस पार्टी में जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा, "अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं किया है. कार्यकर्ताओं से राय मशवरे के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी."

राफेल विवाद: शरद पवार बोले-मोदी की नीयत पर शक नहीं, अमित शाह ने कहा-क्या बड़े नेता की बात मानेंगे राहुल?

आपको बता दें कि तारिक अनवर एनसीपी के संस्थापक सदस्य हैं. उन्होंने 1999 में शरद पवार के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर एनसीपी बनाई थी. दिवंगत पीए संगमा, शरद पवार और तारिक अनवर ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. अब खबर है कि तारिक अनवर एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं.

ध्यान रहे की आम चुनाव नजदीक है और कांग्रेस लगातार बिहार में जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में अगर तारिक अनवर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो राजनीतिक तौर पर पार्टी को फायदा मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget