एक्सप्लोरर

'तांडव' विवाद: OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री की मौजूदगी पर SC चिंतिंत, सरकार से नए नियम पेश करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही अश्लील सामग्री पर चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि उन पर नियंत्रण लगाया जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही है बहुत सी सामग्री अश्लील है. उन पर नियंत्रण लगाया जाना जरूरी है. कोर्ट ने यह बात तब कही जब उसके सामने अमेज़न प्राइम की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत अर्जी रखी गई.

कोर्ट ने मामले पर कल सुनवाई की बात कही और सरकार को निर्देश दिया कि वह OTT प्लेटफार्म पर नियंत्रण को लेकर बनाए अपने नए नियमों को रिकॉर्ड पर रखे. अमेज़न प्राइम पर दिखाए गए वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज हुई है. अपर्णा पुरोहित ने लखनऊ में दर्ज एफआईआर में इलाहाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत मांगी थी. लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका ठुकरा दी थी. ऐसे में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

यूपी में दर्ज मामले में वेब सीरीज में भगवान शिव और हिंदू धर्म को अपमानजनक तरीके से दिखाए जाने की शिकायत की गई है. साथ ही राज्य की पुलिस के गलत चित्रण और जातीय आधार पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया गया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यह कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. संविधान में सभी धर्मों के सम्मान को जगह दी गई है. इस सीरीज में समाज में जाति के आधार पर भी विभेद पैदा करने की कोशिश की गई है. इसलिए, गिरफ्तारी पर रोक का आदेश नहिनिया आ सकता.

सुप्रीम कोर्ट में आज यह मामला जस्टिस अशोक भूषण और आर सुभाष रेड्डी की बेंच के सामने सूचीबद्ध था. लेकिन बेंच के बैठने का समय पूरा हो जाने के चलते इसकी सुनवाई नहीं हो पाई. जजों के उठते वक्त अपर्णा पुरोहित के वकील मुकुल रोहतगी ने उनसे यह मामला भी सुन लेने की गुहार की. उन्होंने कहा की इस वेब सीरीज को लेकर दर्ज सभी एफआईआर प्रचार पाने के इच्छुक लोगों ने दर्ज करवाई है. किसी ने भी अमेज़न प्राइम को पक्ष नहीं बनाया है. सबने वेब सीरीज से जुड़े लोगों पर ही आरोप लगाए हैं.

रोहतगी ने कहा, "अमेज़न प्राइम एक पेड सर्विस है. जिससे उसे देखता होता है, वह पैसे देता है." जजों ने उनकी बात को काटते हुए कहा, "अब थिएटर में जाकर सिनेमा देखने का चलन पुराना हो चुका है. लोग ओटीटी पर ही मनोरंजन से जुड़ी सामग्री देखना पसंद कर रहे हैं. इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि इस तरह की सामग्री पर नियंत्रण हो.

जस्टिस अशोक भूषण ने कहा, "कई ओटीटी प्लेटफॉर्म तो पॉर्नोग्राफिक सामग्री भी दिखाते हैं." कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "इसके अलावा ज्यादातर कार्यक्रमों में भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया जाता है." इस पर बेंच ने कहा, "हमें लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही सामग्री की पहले स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था होनी चाहिए."

मामले से जुड़े एक पक्ष के लिए कोर्ट में मौजूद वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया की सामग्री पर नियंत्रण को लेकर नए नियम बनाए हैं. इसमें सेंसर बोर्ड जैसी संस्था के गठन की भी बात है. जजों ने कहा कि वह इन नियमों को देखना चाहेंगे. सॉलिसिटर जनरल इन्हें रिकॉर्ड पर रखें. रोहतगी ने एक बार फिर अंतरिम राहत के लिए सुनवाई की गुहार की. लेकिन कोर्ट ने कहा कि पूरा मामला अब कल सुना जाएगा.

यह भी पढ़ें.

राकेश टिकैत बोले- लंबा चलेगा किसान आंदोलन, पार्लियामेंट में जाकर बेचेंगे फसल

EPFO Interest Rate: ईपीएफ ब्याज़ दर में बदलाव नहीं, 8.5 फीसदी ही रहेगी दर

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget