एक्सप्लोरर

Tamilnadu Assembly Elections: क्या करुणानिधि के बड़े बेटे अलागिरी देंगे छोटे बेटे एमके स्टालिन को चुनौती?

बीजेपी सूत्रों ने बताया है कि 21 नवंबर को जब गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई के दौरे पर रहेंगे तब अलगिरी उनसे मुलाकात कर सकते हैं.सालों से करुणानिधि के बड़े बेटे एमके अलागिरी को पार्टी और परिवार दोनों से ही साइड लाइन रखा गया.

चेन्नई: तमिलनाडु में अगले साल मई महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक और बड़ा दांव खेला है. हाल ही में कांग्रेस की नेता खुशबू सुंदर को अपने पाले में लाने के बाद अब बीजेपी डीएमके के मुखिया रहे साथ ही कभी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि के बड़े बेटे अलागिरी को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है.

अलागिरी ने नए राजनीतिक दल के गठन करने का संकेत दिया

एम करुणानिधि के निधन के बाद जहां छोटे बेटे एम के स्टालिन ने पार्टी को संभाल कर अब मुख्यमंत्री बनने की रणनीति बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर बड़े बेटे एमके अलागिरी ने नए राजनीतिक दल के गठन करने का संकेत दिया है. अलगिरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे हैं. जिसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि क्या नई पार्टी बनाई जाए या किसी पार्टी को समर्थन दिया जाए.

अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं अलागिरी

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी सूत्रों ने बताया है कि 21 नवंबर को जब गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई के दौरे पर रहेंगे तब अलागिरी उनसे मुलाकात कर सकते हैं. जिसके बाद तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है. हालांकि अलगिरी ने इससे साफ इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि कोई भी बीजेपी नेता उनके संपर्क में नहीं है. डीएमके के सूत्रों का कहना है कि अलागिरी पार्टी से एसोसिएटेड नहीं है ऐसे में वह कोई भी फैसला ले उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.

बता दें कि सालों से करुणानिधि के बड़े बेटे एमके अलागिरी को पार्टी और परिवार दोनों से ही साइड लाइन रखा गया. जिसके कारण परिवार के भीतर कई बार अंदरूनी झगड़े भी साफ तौर पर देखे गए और इसका असर 2016 के चुनाव नतीजों पर भी पड़ा था. साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए करुणानिधि ने अपने बड़े बेटे अलागिरी को परिवार से अलग करने के साथ-साथ पार्टी से भी बाहर कर दिया था. और अपना उत्तराधिकारी अपने छोटे बेटे एमके स्टालिन को नियुक्त किया था. उनके निधन के बाद एम के स्टालिन ने पार्टी की कमान संभाली.

दक्षिण तमिलनाडु में अलागिरी की पकड़ मजबूत

वहीं अलागिरी पार्टी से किसी भी तरह से जुड़े हुए नहीं है. हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि दक्षिण तमिलनाडु में एमके अलागिरी की पकड़ बहुत ही मजबूत मानी जाती है. ऐसे में अगर वे किसी भी पार्टी को समर्थन देते हैं या अपनी पार्टी बनाते हैं तो डीएमके को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी! CJP के सौरभ का वीडियो वायरल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी! CJP के सौरभ का वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget