एक्सप्लोरर

तमिलनाडु की राजनीति में ‘ऑटो’ पर सवार होकर जनता की सेवा कर पाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत?

साल 1995 में फिल्म ‘बाशा’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रजनीकांत ने एक ऑटो ड्राइवर का किरदार निभाया था. फिल्म में एक ऑटो ड्राइवर होने के बावजूद वो लोगों की सेवा करते दिखते हैं. अब राजनीति के मैदान में उनकी पार्टी को ‘ऑटो’ सिंबल मिला है.

बेंगलुरू: ‘ऑटो कारा, ऑटो कारा, नालुम तेरिंजा रूट कारा’ यानी मैं एक ऑटो-चालक हूं जो सभी दिशाओं को जानता है. ये गीत रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘बाशा’ की है जो 1995 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रजनीकांत ने एक ऑटो चालक की भूमिका निभाई. अब जल्द ही असल ज़िन्दगी में भी रजनीकांत ‘ऑटो चालक’ बनने जा रहे हैं.

दरअसल, आगामी चुनाव के लिए रजनीकांत जल्द ही बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इससे पहले ही रजनीकांत की पार्टी का नाम और पार्टी सिंबल सामने आ चुका है. रजनीकांत की पार्टी का नाम ऑल इंडिया मक्कल सेवई कटची (ऑल इंडिया पीपुल्स सर्विस पार्टी) है और पार्टी सिंबल ‘ऑटो’ दिया गया है.

फिल्म ‘बाशा’ में रजनीकांत का नाम मानिकम रहता है और दूसरा रोल बाशा का रहता है. मानीकम यानी रजनीकांत इस फिल्म में ऑटो ड्राइवर का रोल अदा करते हैं जो अपने परिवार के साथ मद्रास में रहते हैं. एक ऐसा ऑटो ड्राइवर जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. इस फिल्म के इंट्रोडक्टरी सीन में रजनीकांत ऑटो ड्राइवर होते हुए भी लोगों की सेवा करते दिखाई देते हैं. ऐसे में चुनाव के लिए रजनीकांत की पार्टी का नाम मक्कल सेवई कटची जिसका मतलब है जनता सेवा पार्टी, ये बाशा फिल्म की याद दिला रहा है.

इस खबर के सामने आने के साथ ही उनके फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं. सुबह से ही सोशल मीडिया पर रजनीकांत और ऑटो के अलग-अलग फोटो शेयर किए जा रहे हैं. साथ ही उनकी बाशा फिल्म को भी काफी याद किया जा रहा है. ऐसे में सवाल यहीं उठ रहा है कि क्या तमिलनाडु में बाशा के इस सीन की तरह ही रजनीकांत ऑटो मे सवार होकर मक्कल (जनता) की सेवई (सेवा) करेंगे?

तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में हमेशा से ही फिल्मी सितारों से नेता बने लोगों का दबदबा रहा है. रजनीकांत से पहले कमल हासन ने अपनी पार्टी लॉन्च की जिसका नाम मक्कल निधी मय्यम यानी पीपुल्स जस्टिस पार्टी रखा है.

ऐसे में रजनीकांत की पार्टी जनता की सेवा तो वहीं कमल हासन की पार्टी जनता के न्याय को फोकस कर रही है. फिल्म अरुणाचलम के एक सीन में रजनीकांत एक डायलॉग कहते हैं "आंडवन सोलुरान अरुणाचलम सेईरान" जिसका मतलब है कि भगवान कहेगा और अरुणाचलम करेगा." ऐसे में सवाल ये है कि क्या रजनीकांत लोगों के बीच इसी डायलॉग के साथ जाएंगे? पहले ही यह साफ कर दिया है कि वे अध्यात्मिक राजनीति करेंगे.

तमिलनाडु ने बीते सालों में दो बड़े स्टालवार्ट को खोया है. ये दो नाम कलैंजर करुणानिधि और जे जयललिता का है. जिसके बाद से तमिलनाडु की राजनीति में वैक्यूम देखा जा रहा है. ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या रजनीकांत और कमल हासन इस स्पेस को भरने में कामयाब होंगे?

लोकसभा चुनाव में कमल हासन की पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई थी और पार्टी का प्रदर्शन फ्लॉप रहा था. तमिलनाडु की राजनीति में लोकप्रियता के साथ साथ सियासी समीकरण और रणनीतिकरती है कि सत्ता की चाबी आखिर किसे मिलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा कि कमल हासन जनता को न्याय दिलाते हैं या रजनीकांत जनता की सेवा कर सत्ता पर काबिज होने में कामयाब होते हैं?

दिल्ली में इन जगहों पर शुरू हो गई है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जांच, कितना होगा जुर्माना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget