एक्सप्लोरर

तमिलनाडु सरकार का फैसला- 22 मार्च से अगले आदेश तक बंद रहेंगे 9वीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के स्कूल

तमिलनाडु में 9वीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के हॉस्टल भी बंद रहेंगे. हालांकि, राज्य सरकार ने कहा है कि तमिलनाडु बोर्ड के अलावे दूसरे बोर्ड के वैसे छात्र जो 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनके लिए स्पेशल क्लास और हॉस्टल खुल रहेंगे.

चेन्नई: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु की सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. तमिलनाडु सरकार के रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने कहा है कि राज्य के नौवीं, दसवीं और 11वीं कक्षा के स्कूल 22 मार्च से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इन कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के हॉस्टल भी बंद रहेंगे. हालांकि, ऑनलाइन/डिजिटल माध्यम से क्लासेज जारी रहेंगे.

इन छात्रों के लिए जारी रहेगी हॉस्टल की सुविधा

इसके साथ ही तमिलनाडु सरकार ने ये भी कहा गया है कि जो तमिलनाडु बोर्ड के अलावे दूसरे बोर्ड के जो छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए स्पेशल क्लास और हॉस्टल की सुविधा जारी रहेगी.

बंद की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं रोग निरोध निदेशक ने अनुशंसा की है कि स्वास्थ्य दृष्टिकोण से नौवीं, दसवीं और 11वीं की कक्षाएं जारी नहीं रहनी चाहिए क्योंकि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. निदेशक ने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दी जा सकती है क्योंकि उनकी संख्या कम होगी और उन्हें बोर्ड की परीक्षाएं देनी है. उन्होंने कहा कि 12वीं के छात्रों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने से उपायों का कड़ाई से पालन करना होगा.

राज्य के मुख्य सचिव राजीव रंजन ने एक आदेश में कहा, ‘‘तमिलनाडु की सरकार आदेश देती है कि नौवीं, दसवीं और 11वीं की कक्षाएं 22 मार्च से अगले आदेश तक बंद रहेंगी.’’ उन्होंने कहा कि बहरहाल नौवीं, दसवीं और 11वीं की कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी.

लॉकडाउन नियमों में राहत की घोषणा करते हुए सरकार ने इस वर्ष 19 जनवरी से दसवीं और 12वीं की कक्षाएं तथा आठ फरवरी से नौवीं और 11वीं की कक्षाएं खोलने की अनुमति दी थी. साथ ही सरकार ने ऐसे छात्रों के लिए छात्रावास भी खोलने की अनुमति दे दी थी.

गौरतलब है कि हाल में चेन्नई के एक स्कूल में शिक्षक एवं छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. इसके अलावा तंजावुर में छात्राओं के एक स्कूल में 55 विद्यार्थी भी हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

असम: चबुआ में बोले PM मोदी- एक चायवाला आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा | कांग्रेस पर भी किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget