एक्सप्लोरर

TN Exit Poll Result 2021: तमिलनाडु में बनने जा रही DMK के नेतृत्व में सरकार, AIADMK-BJP गठबंधन को करारी शिकस्त

राज्य में जहां एक तरफ AIADMK ने BJP के साथ गठबंधन किया तो वहीं दूसरी तरफ DMK के साथ कांग्रेस, वामपंथी दल, MDMK, VCK, IUML और MMK चुनाव मैदान में थी.तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपने खेमे को मजबूत करने के लिए गठबंधन कर राज्य के सियासी मैंदान में उतरी थीं.

तमिलनाडु की राजनीति के दिग्गज चेहरे जयललिता और एम. करूणानिधि के बिना पहली बार यहां पर विधानसभा का चुनाव लड़ा गया. उन दोनों की खल रही कमी के बीच राज्य में मुकाबला बेहद कांटे भरा रहा. अगर एबीपी के एग्जिट पोल की मानें तो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी AIADMK गठबंधन को करारी शिकस्त मिलने जा रही है. बीजेपी को साथ लेकर राज्य की सियासी मैदान में दोबारा मैदान फतह करने उतरी एआईएडीएमके गठबंधन को राज्य 234 विधानसभा सीटों में सिर्फ 58 से 70 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. यानी, अब उसके हाथ से सत्ता गई.

तमिलनाडु में बन रही डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की सरकार

जबकि, दूसरी तरफ एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार DMK-कांग्रेस गठबंधन की राज्य में सरकार बनने जा रही है. इस गठबंधन को 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ टीटीवी दिनाकरण की अगुवाई वाला एएमएमके गठबंधन महज 0 से 4 सीटों पर ही सिमट कर रह सकता है. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 118 सीटें जीतनी जरूरी है.

 

किसको कितनी सीटों का फायदा

तमिलनाडु में पिछली बार यानी 2016 विधानसभा चुनाव में AIADMK गठबंधन को 134 सीटें मिली थी. जबकि, DMK गठबंधन सिर्फ 98 सीटों पर ही सिमट कर रहा गया था. लिहाज, एग्जिट पोल के हिसाब से इस बार AIADMK गठबंधन को 70 सीटों का नुकसान होने जा रहा है और वह राज्य की सत्ता गंवाने जा रहा है. जबकि, डीएमके गठबंधन 68 सीटों की बढ़त के साथ एम.के. स्टालिन की अगुवाई में राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रही है.

 

तमिलनाडु चुनाव में किसका किससे गठबंधन?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपने खेमे को मजबूत करने के लिए गठबंधन कर राज्य के सियासी मैंदान में उतरी थीं. राज्य में जहां एक तरफ AIADMK ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. उसके साथ है- पीएमके, टीएमएमके, पीडीके, एआईएमएमके, पीटीएमके, पीबीके, एमआरएमके और टीएमसी

 तो वहीं दूसरी तरफ DMK के साथ कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, एमडीएमके, केएमडीके, आईयूएमएल, एमएमके, टीवीके, एटीपी और एआईएफबी चुनाव मैदान में थी.

जबकि, कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के साथ एआईएसएमके, आईजेके और टीएमजेके चुनावी मैदान जीतने के लिए साथ आई थी. इसके साथ ही टीटीवी दिनाकर की पार्टी एएमएमके के साथ असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, डीएमडीके और एसडीपीआई मैदान की बाजी मारने उतरी थीं. तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

[नोट: बंगाल में 8 चरणों के लिए वोटिंग आज खत्म हुआ जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हुई थी. एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में 1 लाख 88 हजार 473 मतदाताओं से राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 85 हजार वोट शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 फीसदी है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget