एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में NDA को बड़ा झटका, स्टालिन से मुलाकात के बाद गठबंधन से बाहर हुए पन्नीरसेल्वम

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ओ पन्नीरसेल्वम ने एनडीए का साथ छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव करीब आने पर गठबंधन के बारे में सोचेंगे.

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके कैडर राइट्स रिट्रीवल कमेटी ने गुरुवार (31 जुलाई 2025) को बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए से नाता तोड़ लिया. उन्होंने मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात के कुछ घंटों बाद यह कदम उठाया.

पन्नीरसेल्वम ने छोड़ा एनडीए गठबंधन का साथ

तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में एनडीए का साथ छोड़ने के बाद अब राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और पन्नीरसेल्वम के करीबी पनरुट्टी एस रामचंद्रन ने एनडीए से अलग होने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारा ग्रुप बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ अपना गठबंधन तोड़ रहा है. उस समय पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम भी वहां मौजूद थे.

एक्टर विजय की पार्टी के साथ करेंगे गठबंधन?

एस रामचंद्रन ने आगे कहा कि ओपीएस 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले जल्द ही पूरे राज्य का दौरा करेंगे. उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. चुनाव करीब आने पर गठबंधन पर फैसला लेंगे." पन्नीरसेल्वम ने एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के साथ हाथ मिलाने की संभावना से इनकार नहीं किया.

उन्होंने कहा, "समय बताएगा कि हम किसके साथ हाथ मिलाएंगे. अभी चुनाव होने में समय है." ओपीएस एआईएडीएमके के प्रमुख नेता रह चुके हैं. पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर लंबी खींचतान के बाद उन्होंने अपना एक अलग ग्रप बना लिया था. 

बीजेपी से क्यों नाराज थे ओ पन्नीरसेल्वम?

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे औपचारिक मुलाकात के लिए समय मांगा था. उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया. बताया जा रहा है कि इस बात से वह नाराज थे. इसके बाद उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के फंड के वितरण में देरी को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. 

ये भी पढें : Rahul Gandhi On Donald Trump: ट्रंप ने भारत के लिए कहा- डेड इकॉनमी, राहुल गांधी सुनकर हो गए खुश, बोले- 'फैक्ट है, दुनिया जानती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget