एक्सप्लोरर

MK Stalin Warns PM Modi: 'अलग-थलग पड़ जाएंगे अगर...', तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की पीएम मोदी को चेतावनी

MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए बुधवार को X पर पोस्ट किया. एमके स्टालिन ने केंद्रीय बजट के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा है. 

MK Stalin Warns PM Modi: केंद्रीय बजट से नाराज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को चेतावनी दी है. बुधवार (24 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टालिन ने पोस्ट किया, 'आपने कहा था कि अब हमें देश के बारे में सोचना है, लेकिन मंगलवार (23 जुलाई) को पेश हुआ केंद्रीय बजट आपके शासन को बचाएगा, भारत को नहीं.'

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने कहा, 'आप सामान्य तौर पर सरकार (Government) चलाएं और उन लोगों से बदला लेने पर आमादा न हों जिन्होंने आपको अभी तक हराया है. मैं यह सलाह देने के लिए बाध्य हूं कि यदि आप अपनी राजनीतिक पसंद-नापसंद के अनुसार सरकार चलाएंगे, तो आप अलग-थलग पड़ जाएंगे.'

नेताओं के प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

बता दें कि अपने पोस्ट के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने एक वीडियो भी पोस्ट (Video Post) किया जिसमें विपक्षी दलों के नेता संसद के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं. एक तख्ती पर लिखा था कि 'देश मांगता इंडिया का बजट, नहीं चाहिए एनडीए का बजट.'

दयानिधि मारन ने क्या मांग की?

डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि उन लोगों के लिए भी काम करें जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया. दयानिधि मारन ने कहा, 'मेरा मानना है कि कि पीएम मोदी को एमके स्टालिन से अच्छी सलाह लेकर उनका अनुसरण करना चाहिए क्योंकि मैं खुद उन लोगों के लिए भी काम करूंगा जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया.'

नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट में राज्य की पूरी तरह से उपेक्षा की गई और वह इसकी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि वह 27 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे. स्टालिन ने बजट को बेहद निराशाजनक करार देते हुए कहा कि चूंकि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है, इसलिए नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना उपयुक्त होगा.

स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए 'मेट्रो रेल योजना' की घोषणा की थी, लेकिन इसके लिए (चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2) कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई और राज्य को अबतक धोखा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी तरह, इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि बिहार और आंध्र प्रदेश का हश्र तमिलनाडु जैसा नहीं होगा.  स्टालिन ने कहा, 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उन दलों के शासन वाले राज्यों को छोड़कर बाकी सभी को भूल गई हैं जो इस सरकार को समर्थन देते हैं. राज्य के लिए कोई विशेष योजना नहीं है. हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है.' 

ये भी पढ़ें: केरल में क्यों नहीं बढ़ पा रहा रेलवे का नेटवर्क? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई वजह, राज्य सरकार पर बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget