एक्सप्लोरर

रुपये चिन्ह हटाए जाने पर बोले तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नमलाई- रिश्वतकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश

अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु कर्जा के मामले में नंबर वन पर है. हमारा कर्ज पहले ही 9.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. सरकार सिर्फ उधार लेती है, उधार लेती हैै और खर्च करती रहती है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को दावा किया कि रुपये के चिह्न को लेकर तमिलनाडु सरकार द्वारा हंगामा इसलिए खड़ा किया गया ताकि राज्य संचालित शराब निगम टीएएसएमएसी में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चिह्नित 1,000 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी से ध्यान भटकाया जा सके.

अन्नामलाई ने ये टिप्पणियां बेंगलुरु के जयनगर में जैन (डीम्ड) विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कीं.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पीटीआई वीडियो से कहा, 'भाजपा (चार विधायकों) ने धोखा देने वाले बजट को लेकर आज विधानसभा से बहिर्गमन किया. तमिलनाडु सरकार के पिछले चार बजटों को देखते हुए, इसमें कुछ भी रचनात्मक नहीं है.'

अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु सरकार को गुरुवार की घटना से अब भी सबक सीखना बाकी है. उन्होंने कहा, 'हमारा मानना ​​है कि विधानसभा को तैयार रहना चाहिए था और मुख्यमंत्री को बजट सत्र के दौरान ही टीएएसएमएसी मुद्दे पर बात करनी चाहिए थी. सड़ांध बहुत गहरी है इसीलिए हमने सदन से बहिर्गमन किया.'

उन्होंने राज्य सरकार के बजट की भी आलोचना की और कहा कि यह काफी हद तक कर्ज पर निर्भर है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'हमारा कर्ज पहले ही 9.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. आज यह संभवत: 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कर्ज के मामले में हम नंबर एक राज्य हैं. वे सिर्फ उधार लेते हैं, उधार लेते हैं और खर्च करते रहते हैं.'

उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर चर्चा के लिए 22 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक को भी खारिज कर दिया और इसे गैर-मुद्दा कहा. अन्नामलाई ने कहा, '`गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह आनुपातिक आधार पर होगा, जिसका अर्थ है कि राज्य की वर्तमान स्थिति वही रहेगी... किसी का हिस्सा अधिक नहीं होगा और किसी का हिस्सा कम नहीं होगा.'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक साल पहले कहा था कि हम कांग्रेस के परिसीमन मॉडल में विश्वास नहीं करते, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि कोई भी राज्य अपनी ताकत नहीं खोएगा, खासकर दक्षिणी राज्य. वे राई का पहाड़ बनाना चाहते हैं.'

 

यह भी पढ़ें:-
नंदीग्राम में मूर्ति खंडित करने का आरोप, बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी बोले- ऐसा करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget