एक्सप्लोरर

नंदीग्राम में मूर्ति खंडित करने का आरोप, बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी बोले- ऐसा करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर और अन्य बीजेपी नेताओं पर विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मूर्ति खंडित किये जाने की एक घटना हुई है.

इस सप्ताह के शुरू में, बीजेपी ने हाल के दिनों में बरुईपुर, फालाकाटा और अन्य क्षेत्रों में मूर्तियां कथित रूप से खंडित किये जाने की घटनाओं के मुद्दे पर विधानसभा से बहिर्गमन किया था. नंदीग्राम के बारे में इसी तरह के एक दावे में, शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'नंदीग्राम द्वितीय ब्लॉक के अमदाबाद क्षेत्र के कमालपुर के ग्रामीण पिछले मंगलवार से पूजा कर रहे थे. पूजा और राम नारायण कीर्तन शांतिपूर्वक जारी था.'

उन्होंने कहा, 'कल आधी रात के आसपास एक ग्रामीण ने घर लौटते समय देखा कि मूर्तियां खंडित कर दी गई हैं. उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जो बाद में एकत्र हुए और उन्होंने उक्त कृत्य को देखा.' पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से दोषियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इस तरह के जघन्य कृत्यों पर पर्दा डालने से बचना चाहिए.'

इस पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को इलाके में सुरक्षा बल भेजा गया था और जांच की जा रही है. शुभेंदु अधिकारी ने पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में डोलयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया, जैसा कि बंगाल में अन्य जगहों पर हुआ.

टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर और अन्य बीजेपी नेताओं पर विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, '(शुभेंदु) अधिकारी और अन्य बीजेपी नेता राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए बार-बार ध्रुवीकरण का कार्ड खेल रहे हैं, क्योंकि हर चुनाव में उनका मत-प्रतिशत लगातार घट रहा है.'

कुणाल घोष ने कहा, 'आर्थिक विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, वे धार्मिक मामलों को उछाल रहे हैं और समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी की चाल सफल नहीं होगी.' उन्होंने इस बात पर जोर दिया, 'पुलिस हर घटना में सतर्क थी और हर उपासना स्थल की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई की है.'

 

यह भी पढ़ें:-
इंडो-पैसिफिक में खत्म होगा ड्रैगन का दबदबा! ट्रंप ने उठाया ये बड़ा कदम, अब क्या करेंगे शी जिनपिं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget