एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: 'किसी भी श्रमिकों को कोई खतरा नहीं', सियासी हंगामें के बीच तमिलनाडु सरकार का बयान, बिहार से जायजा लेने जाएगी टीम

Migrants In Tamil Nadu: तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हुए कथित हमले को लेकर स्टालिन सरकार का बयान आया है.

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हुए कथित हमले को लेकर सियासी हंगामा जारी है. इसी बीच स्टालिन सरकार ने शुक्रवार (3 मार्च) की शाम को कहा कि यह खबर झूठी है कि उत्तर भारत के श्रमिकों पर तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बहुत गलत इरादे से हमला किया जा रहा है.

तमिलनाडु के श्रम कल्याण विकास मंत्री सीवी गणेशन ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में श्रमिकों को कोई खतरा नहीं है.

तमिलनाडु सरकार ने कहा, ''कई राज्यों के श्रमिक विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं. उत्तरी राज्य के श्रमिक बड़ी संख्या में पुल निर्माण और मेट्रो रेल समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जुड़े हैं और उन क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. संबंधित कंपनियों अपने श्रमिक को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कर रही हैं.''

बिहार सरकार का बयान

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रवासियों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार (3 फरवरी) को वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल को तमिलनाडु भेजा जा रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार नीतीश कुमार ने तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर कथित हमले को लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल रहेंगे तमिलनाडु के उस प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी जहां से ऐसी खबरें मिली हैं. 

नीतीश कुमार ने क्या कहा? 
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है. मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.’’

बता दें कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हुए कथित हमलों को लेकर विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर कई सवाल दागे. दरअसल तेजस्वी ने शनिवार को तमिलनाडु का दौरा किया था और वे सीएम एमके स्टालिन के जन्मदिन पर आयोजित रैली में शामिल हुए थे.

बीजेपी के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा ''आप भारत माता की जय कहते हैं तो आप प्रदेशों में घृणा क्यों फैलाते हैं? यह कैसी देशभक्ति है? अगर आपको हम पर विश्वास नहीं तो आपके केंद्र में गृह मंत्री हैं उनसे जांच करवाईए.'' बीजेपी ने इसी बीच सदन से वॉकआउट कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Opposition Unity In 2024: ममता बनर्जी, खरगे, स्टालिन, नीतीश कुमार...2024 में विपक्षी एकजुटता पर इन दिनों क्या कह रहे हैं ये नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget