एक्सप्लोरर

Erode East by-Poll: तमिलनाडु में AIADMK गुटों के समर्थन पर BJP की चुप्पी बरकरार, जानें- आखिर क्या है पूरा विवाद?

Erode East By Election: बीजेपी अन्नाद्रमुक (AIADMK) का ओ पन्नीरसेल्वम और ई. पलानीस्वामी खेमा इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर बीजेपी के समर्थन को लेकर असमंजस में हैं. ओपीएस ने बीजेपी से समर्थन मांगा है.

Erode East By Election AIADMK And BJP: तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दो गुटों के बीच इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) के समर्थन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. दरअसल अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम (O Panneerselvam -OPS) कह चुके हैं कि उन्होंने इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर बीजेपी से समर्थन मांगा है. उन्होंने अपने उम्मीदवार का एलान करने के साथ ही ये भी साफ कर दिया था कि बीजेपी के उम्मीदवार का एलान करने पर वो अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे. दरअसल 27 फरवरी इरोड ईस्ट उपचुनाव होना है. मसला ये है कि बीजेपी समर्थन पर चुप्पी साधे बैठी है.

बीजेपी ने क्यों रखा है रहस्य बरकरार?

बीजेपी बहुत पहले ही इस रहस्य को खत्म कर सकती थी, लेकिन एआईएडीएमके गुटों के आम सहमति पर पहुंचने तक इंतजार करने के उसके फैसले से पहले ही यहां खेल हो गया. दरअसल दोनों खेमों ने इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार का एलान कर डाला है.

बुधवार (1 फरवरी) को पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम (O Panneerselvam-OPS) ने इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए सेंथिल मुरुगन को पार्टी का उम्मीदवार बनाया तो उससे पहले के ई. पलानीस्वामी (EPS) खेमे ने केएस थेनारासु के पार्टी का उम्मीदवार होने का एलान किया. इससे इस पार्टी में गुटबाजी को निचले स्तर तक पहुंचा दिया. 

दो पत्तियों वाले चुनाव चिन्ह को लेकर रार

अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम और के ई. पलानीस्वामी दोनों गुट अब पार्टी के दो पत्तियों वाले चुनाव चिह्न के लिए संघर्ष कर रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह पूछे जाने पर कि क्या अन्नाद्रमुक के दोनों खेमे अपने-अपने उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए बीजेपी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो पन्नीरसेल्वम ने कहा कि बीजेपी के पास जवाब देने के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी तक का वक्त है. पन्नीरसेल्वम ने कहा, "आप किसी पार्टी को समर्थन देने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. हमें अभी तक बीजेपी नेताओं से आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है."

ईपीएस ने बैनर पर लिखा एनडीए

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक के ई. पलानीस्वामी (EPS) के तहत प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएम (AIADMK) खेमे ने बुधवार को ही अपने चुनाव कार्यालय में एक बैनर लगाया था. इस बैनर में खुद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन (NDPA) लिखा गया था, लेकिन बैनर पर शब्दों को सुधारते हुए इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लिखकर बीजेपी पर दबाव बनाने का प्रयास किया.

बीजेपी राज्य प्रमुख ने क्या कहा?

बीजेपी के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई (K Annamalai) ने बुधवार देर रात कहा, "आपको उनसे छह घंटे के भीतर एनडीपीए को बदलकर एनडीए बैनर में क्यों लिखा ये पूछना चाहिए." अन्नामलाई ने अन्नाद्रमुक के आधिकारिक बैनर पर गठबंधन के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हमारा गठबंधन एनडीए है. यह स्पष्ट है. अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे फोन किया था और स्पष्ट किया था कि छपाई में गलती हुई है."

विपक्षी अन्नाद्रमुक की बेचैनी उपचुनाव में सत्तारूढ़ द्रमुक समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन के पक्ष में काम कर सकती है. इस बीच, अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के नेता टी टी वी दिनाकरन, जिन्हें पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके से निष्कासित कर दिया था, अपनी पार्टी के उम्मीदवार शिवा प्रशांत के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, जो प्रेशर कुकर सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Tamil Nadu: AIADMK के OPS खेमे ने इरोड सीट पर दिया उम्मीदवार, कहा- BJP ने उतारा तो वापस ले लेंगे उम्मीदवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget