एक्सप्लोरर

Haryana News: "आंख निकाल लेंगे, हाथ काट देंगे", पूर्व मंत्री को बंधक बनाए जाने से भड़के BJP सांसद की कांग्रेस को धमकी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने आज कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा "मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई तो आंख निकाल लेंगे. मनीष ग्रोवर की तरफ हाथ उठाया तो हाथ काट देंगे."

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से बीजेपी सांसद ने अपने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को बंधक बनाए जाने के बाद विवादित बयान दिया है. दरअसल, अरविंद शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा, "मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई, तो आंख निकाल लेंगे. मनीष ग्रोवर की तरफ हाथ उठाया, तो हाथ काट देंगे." बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने  ये विवादित बयान दिया है. 

प्रदर्शन के दौरान अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस राज करने के लिए झटपटा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले 25 सालों तक चक्कर काटती रहेगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही 25 सालों तक राज करने वाली है. 

गौरतलब है कि शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और कई अन्य नेताओं को रोहतक के किलोई गांव में किसानों ने बंधक बना लिया. इतना ही नहीं मंदिर के बाहर खड़ी गाड़ियों की हवा तक निकाल दी गई. किसानों के विरोध को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. ग्रोवर ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध करने वालों को बेरोजगार शराबियों और बुरे तत्व कहा था. उन्होंने कहा था कि ये लोग विरोध प्रदर्शनों को लंबा करने का इरादा रखते हैं. ग्रोवर के इस बयान पर किसान भड़क गए थे और उन्हें बंधक बना लिया था.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के क्षेत्र के प्रमुख गांव किलोई में किसानों ने बीजेपी नेताओं को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शिव मंदिर में बंधक बनाकर रखा. मामले को सुलझाने के लिए चार जिलों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बुलाए गए. बीजेपी नेता शुक्रवार को यहां के मंदिर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे. 

Delhi Petrol Diesel Price: क्या दिल्ली में घटेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें केजरीवाल सरकार ने क्या कहा है

Punjab News: सिद्धू ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, APS देओल पलटवार करते हुए बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैला रहे झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget