एक्सप्लोरर

चीन के कोरोनावायरस के लक्षण सार्स की तरह, मानव से मानव में फैलने की आशंका- लांसेट अध्ययन

पड़ोसी देश चीन में जानलेवा करोना वायरस से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है. वहीं, 800 से ज्यादा लोग बीमार है.चीन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए वुहान सहित पांच शहरों को सील कर दिया.

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के लक्षण ‘सिवियर एक्यूट रेसपिटेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) जैसे ही प्रतीत होते हैं और यह शहरों और इंसानों से इंसानों के बीच फैल सकते हैं. लांसेट मैगजीन में छपे दो अध्ययनों में ऐसा कहा गया है. रिसर्चर्स ने कहा है कि ये शुरूआती अध्ययन हैं लेकिन महत्वपूर्ण तथ्य हैं. इस अध्ययन में कुछ ही मरीजों को शामिल किया गया.

सावधानीपूर्वक निगरानी, संपर्क का पता लगाकर और जानवरों और इंसानों के बीच संचार के माध्यमों की गहन जांच के जरिए 2019 नोवेल कोरोनावायरस को रोके जाने की जरूरत है.

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस साल 24 जनवरी तक प्रयोगशाला में कोरोनावायरस के 835 मामलों की पुष्टि होने की खबर है. इसमें 25 मामले में पीड़ित की जान चली गयी.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, अधिकतर मामले चीन में वुहान के हुनान सीफूड मार्केट से जुड़े हैं, जहां मांस आदि की बिक्री होती है. हालांकि संक्रमण के मूल स्रोत का अभी पता नहीं चला है.

वुहान और आसपास के इलाके में रहते हैं 700 भारतीय छात्र

भारतीयों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भारतीय दूतावास ने जो हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं, वह हैं +8618612083629 और +8618612083617. भारतीय दूतावास ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने प्रांत में रह रहे भारतीयों को खाद्य आपूर्ति सहित सभी सहयोग का आश्वासन दिया है. भारत के लिहाज से चिंता की वजह इसलिए है, क्योंकि करीब 700 भारतीय छात्र वुहान और आसपास के इलाके में रहते हैं. इन छात्रों में ज्यादातर चीनी विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई करते हैं.

अबतक 835 मामलों की हुई पुष्टि

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 24 की मौत मध्य चीन के हुबेई प्रांत में और एक की मौत उत्तरी चीन के हेबेई में हुई है. अबतक कोरोना वायरस के कारण निमोनिया से पीड़ित होने के 835 मामलों की पुष्टि हुई है. आयोग ने बताया कि देश के 20 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कुल 1072 संदिग्ध मामले सामने आए हैं.

बता दें कि चीन ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को वुहान सहित पांच शहरों को सील कर दिया था. चीनी नववर्ष के पहले सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ने के मद्देनजर गाड़ियों, ट्रेनों और विमानों समेत आवागमन के विभिन्न माध्यमों को रोक दिया गया है. इन शहरों में तकरीबन दो करोड़ लोग रहते हैं.

Delhi Elections 2020: चुनाव प्रचार के बीच अचानक कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह कल्बे सादिक बोले- 'देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget