एक्सप्लोरर

दिल्ली: स्वाति मालीवाल के अनशन का आज तीसरा दिन, बलात्कारियों को 6 महीने में फांसी की मांग पर अड़ी

डीसीडब्ल्यू की मांगों में अधिक से अधिक त्वरित अदालतों की स्थापना और निर्भया कोष का उचित उपयोग भी शामिल है. संस्था ने पुलिस बल के डिजिटलीकरण और ऐसे मामलों में पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किसी सॉफ्टवेयर के निर्माण पर भी जोर दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है. समता स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठीं डीसीडब्ल्यू की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह तभी अपनी भूख हड़ताल तोड़ेंगी जब तक कि बलात्कारियों को छह महीने के भीतर फांसी देने की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती. स्वाति मालीवाल ने बुधवार को सभी महिला सांसदों से महिला सुरक्षा का मुद्दा संसद में उठाने का अनुरोध किया है.

उन्होंने महिला सांसदों से डीसीडब्ल्यू की मांगें पूरी करने का आश्वासन मांगा. महिला सांसदों को लिखे पत्र में उन्होंने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से रेप और हत्या, राजस्थान में छह साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले का हवाला देते हुए कहा कि समूचे देश में बच्चियां और महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार बन रही हैं.

पत्र में उन्होंने महिला सांसदों से डीसीडब्ल्यू की मांगों को उठाने का अनुरोध किया, जिसमें निर्भया रेप मामले के दोषियों को तुरंत फांसी देने, दया याचिकाओं का समय रहते निपटारा और पुलिस संसाधन में इजाफा की मांग शामिल है.

डीसीडब्ल्यू की मांगों में अधिक से अधिक त्वरित अदालतों की स्थापना और निर्भया कोष का उचित उपयोग भी शामिल है. संस्था ने पुलिस बल के डिजिटलीकरण और ऐसे मामलों में पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किसी सॉफ्टवेयर के निर्माण पर भी जोर दिया.

मालीवाल ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह और उनके समर्थक समता स्थल चले गए. समता स्थल पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का स्मारक है. बुधवार को उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर अपने दिन की शुरुआत की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget