एक्सप्लोरर

Swati Maliwal: घटना का सीक्वेंस होगा तैयार, स्वाति मालीवाल ने जिनसे की मुलाकात, उनसे होगी पूछताछ | 10 प्वाइंट्स में जानें पुलिस जांच की डिटेल्स

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं. पुलिस सीएम आवास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने वाली है.

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई को मारपीट हुई. इस घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. विभव कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पूर्व निजी सचिव रह चुका है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और विभव कुमार की तलाश की जा रही है. ऐसे में आइए इस घटना को लेकर पुलिस जांच से जुड़े 10 प्वाइंट्स जानते हैं.

  • विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर करने के बाद पुलिस टीम लगातार एक्शन में है. इस मामले की जांच नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही है. 
  • दिल्ली पुलिस सबसे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई पूरी घटना की टाइमलाइन बनाएगी. पुलिस की टीम 13 मई को हुई मारपीट को लेकर पूरा सीक्वेंस बनाने वाली है.
  • पुलिस की टीम सीक्वेंस के हिसाब से सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए ये समझने की कोशिश की जाएगी कि उस दिन क्या-क्या हुआ है. 
  • दिल्ली के मुख्यंमत्री केजरीवाल के आवास के बाहर 8 सीसीटीवी कैमरे लगे है. इन कैमरों की फुटेज देखी जाएगी और पता किया जाएगा कि उस दिन स्वाति के साथ कौन-कौन था. 
  • पुलिस ये भी जांच करने वाली है कि 13 मई को स्वाति मालीवाल कितने बजे सीएम हाउस पहुंची थीं. सीएम हाउस के गेट पर उन्हें कौन- कौन मिला. जिन लोगों से भी स्वाति ने मुलाकात की, उन सबके बयान दर्ज किए जाएंगे. 
  • जानकारी के मुताबिक स्वाति मालीवाल टैक्सी से सीएम हाउस पहुंची थी. अब पुलिस उस टैक्सी ड्राइवर का बयान भी दर्ज करेगी, ताकि ज्यादा डिटेल्स मिल पाएं.  
  • दिल्ली सीएम के घर पर स्वाति मालीवाल ने किन-किन लोगों ने मुलाकात की. उन सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे. उनसे पूछा जाएगा कि उस दिन क्या-क्या हुआ.
  • दिल्ली पुलिस की टीम इस बात का भी पता लगाएगी कि विभव कहां हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, वह अमृतसर में है. उसे गुरुवार को लखनऊ में भी देखा गया था. 
  • पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव की लोकेशन का पता लगा रही है. उम्मीद है कि उसकी लोकेशन के बारे में जल्द ही पता लगा लिया जाएगा.
  • पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 308, 341,354B, 506 और 509 के तहत विभव कुमार पर केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: शर्ट खींची, पेट में मारी लात, टेबल पर सिर पटका...स्वाति मालीवाल ने FIR में बताया '13 मई' को क्या हुआ था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget