एक्सप्लोरर

MLA Cricket Tournament: सियासत छोड़ क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगा रहे गुजरात के विधायक, पहली बार हो रहा एमएलए क्रिकेट टूर्नामेंट

गुजरात में टूर्नामेंट का आयोजन गांधीनगर के कोबा के पास जेएस क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है. विधायकों की टीम में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे.

Swarnim Gujarat MLA Cricket League 2022-23: अगर आपकी क्रिकेट के साथ-साथ राजनीति में भी दिलचस्पी है तो आपको गुजरात के गांधीनगर में 20 मार्च से शुरू हुए एक क्रिकेट टूर्नामेंट पर नजर रखनी चाहिए. यह टूर्नामेंट कई मामलों में खास है. गुजरात के इतिहास में पहली बार एमएलए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट की काफी चर्चा हो रही है.

स्वर्णिम गुजरात विधायक प्रीमियर लीग 2022-23 नाम के इस टूर्नामेंट का आगाज सोमवार से हुआ. इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें से 9 टीमें विधायकों की होगी, जबकि एक टीम मीडिया की होगी. विधायकों के इस टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी खेलेंगे. वो साबरमती टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे.

10-10 ओवर का होगा मैच

विधायकों की टीम को कैबिनेट और विधायकों के बीच बांटा गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन गांधीनगर के कोबा के पास जेएस क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है. सबसे खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में शामिल सभी क्रिकेट टीमों के नाम गुजरात में मौजूद नदियों के नाम पर रखे गए हैं. विधायकों की कुछ टीम में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे. यही नहीं पुरुषों के साथ टीम में महिला विधायक भी खेलती नजर आएंगी. मैच 10-10 ओवरों का खेला जा रहा है.

पहले दिन खेले गए तीन मुकाबले

टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मैच खेले गए. पहला मैच विश्वामित्र और बनास की टीम के बीच खेला गया. ये मैच बनास की टीम ने जीता. दूसरा मैच तापी और भादर की टीम के बीच हुआ. इसमें तापी की टीम ने जीत दर्ज की. वहीं, तीसरा मैच सरस्वती और शेत्रुजी के बीच खेला गया. इस मैच में सरस्वती की टीम ने जीत दर्ज की. बनास के कप्तान विधायक अमित ठाकर हैं, जबकि विश्वामित्री के कप्तान विधायक संजय कोटडिया हैं. तापी के कप्तान विधायक दिव्येश अकबरी हैं, जबकि भादर के कप्तान विधायक जयेश रादडिया हैं. सरस्वती के कप्तान विधायक प्रद्युम्न वाजा हैं, जबकि शेत्रुंजी के कप्तान विधायक हीराभाई सोलंकी हैं.

ये भी पढ़ें-

OmarAbdullah VS Manoj Sinha: LG के फैसलों पर जमकर बरसे उमर अब्दुला, कहा- 'क्या आपको पिता के अपराध के लिए दंडित करना ठीक है?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget