एक्सप्लोरर

OmarAbdullah VS Manoj Sinha: LG के फैसलों पर जमकर बरसे उमर अब्दुला, कहा- 'क्या आपको पिता के अपराध के लिए दंडित करना ठीक है?'

Jammu & Kashmir: राज्य में अलगाववादियों के रिश्तेदारों को नौकरी देने के मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला ने पूछा, "कल अगर मनोज सिन्हा का कोई करीबी रिश्तेदार अपराध करता है, तो क्या सिन्हा को जेल जाना चाहिए?"

OmarAbdullah On JKSSB: जम्मू-कश्मीर (jammu&kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (OmarAbdullah) ने सोमवार (20 मार्च) को जम्मू में एक सभा की. सभा में कई मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) पर जमकर निशाना साधा. 

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य में किसी भी सरकार ने आतंकवादियों को नौकरी नहीं दी और न ही उन लोगों को दंडित किया जो आतंकवादियों के रिश्तेदार थे. सभा के बाद मीडिया से रूबरू होने पर उमर अब्दुल्ला ने जेकेएसएसबी परीक्षा में हुई धांधली का भी जिक्र किया. उमर ने सरकार को घेरते हुए कहा- शासन आम आदमी के लिए होना चाहिए, न कि कुछ चुनिंदा लोगों के लिए.

क्या मनोज सिन्हा को जेल जाना चाहिए?

उमर ने सभा में कहा, "क्या आपको आपके पिता के अपराध के लिए दंडित करना उचित है?" उन्होंने पूछा, "कल अगर मनोज सिन्हा का कोई करीबी रिश्तेदार अपराध करता है, तो क्या मनोज सिन्हा को जेल जाना चाहिए?" उमर ने कहा कि वह इस बात की वकालत नहीं कर रहे हैं कि कट्टर उग्रवादियों को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए, लेकिन यह भी कहा कि किसी को केवल इसलिए दंडित करना भी गलत है क्योंकि उनका एक आतंकवादी से संबंध होने का दुर्भाग्य है. 

इससे पहले, जब जम्मू और कश्मीर के राजनेताओं ने प्रशासन से जेकेएसएसबी परीक्षा कराने के लिए एक प्रतिबंधित कंपनी को काम पर रखने को लेकर सवाल किया, तो सिन्हा ने जानना चाहा कि आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों को अतीत में सरकारी नौकरी कैसे मिली. उमर ने बताया कि पिछले दो वर्षों में जम्मू और कश्मीर में लगभग 30,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई हैं. जब चयन सवालों के घेरे में आए, तो इसकी जांच देश की प्रमुख जांच एजेंसी ने की. 

जेकेएसएसबी परीक्षा की सीबीआई जांच होनी चाहिए

उमर अब्दुल्ला ने जेकेएसएसबी परीक्षा के एस्पायरेंट्स की बात करते हुए कहा कि उनके साथ खिलवाड़ किया गया है. जिस तरह से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ये टेंडर दिया गया है, जो पूरे देश में पहले से ब्लैकलिस्ट है. अब कहा जाता है कि टेंडर कैंसिल कर दिया गया, लेकिन इसपे युवाओं को अभी संदेह है. उनके मुताबिक वर्तमान प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है. अब्दुल्ला ने प्रशासन से मांग की है कि इस घोटाले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए. उमर ने कहा कि नौजवानों को आश्वस्त किया जाए कि उनके भविष्य के साथ आगे खिलवाड़ नही होगा.

शासन आम आदमी के लिए होना चाहिए, न कि....

अब्दुल्ला ने कहा कि सरकारी नौकरियों को लेकर एक और सवाल भी लटका हुआ है. इस मुद्दे को उठाने वालों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि आतंकवादियों के परिवार के सदस्य सरकारी सेवाओं में कैसे हैं. अब्दुल्ला ने सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन लोगों को याद रखना चाहिए कि शासन आम आदमी के लिए होना चाहिए, न कि कुछ चुनिंदा लोगों के लिए. हमें यह पूछने की जरूरत है कि आतंकवादियों के परिवारों को सरकारी सेवाओं में पहले कैसे भर्ती किया गया था. पहले कैसे अलगाववादियों को नौकरी दी जाती थी. उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठाना चाहिए.  

ये भी पढें- Jaishankar On PM Modi: एस जयशंकर ने बताया मोदी से पहली बार मिले तो क्या हुई थी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget