एक्सप्लोरर

'सबकी निंदा करने वाले चमगादड़ बनते हैं...', प्रेमानंद महाराज पर की टिप्पणी तो रामभद्राचार्य पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद

Premanand Maharaj Controversy : अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि रामभद्राचार्य से पूछा जाना चाहिए कि प्रेमानंद महाराज पर की गई उनकी टिप्पणी का क्या अर्थ है? रामभद्राचार्य जी सबकी निंदा करते हैं.

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी करने के बाद अब जगदगुरु रामभद्राचार्य की खूब आलोचना हो रही है. उनके बयान के बाद संत समाज उनपर भड़का हुआ है. प्रेमानंद महाराज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद साधु-संतों में नई बहस छिड़ती नजर आ रही है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी इस विवाद में कूद पड़े हैं. उन्होंने इस विवाद में प्रेमानंद महाराज का बचाव किया है.

क्या कहा अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने?
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनकी टिप्पणी का क्या अर्थ है? उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य जी सबकी निंदा करते हैं. रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने सबकर निंदा जे नर करहिं ते चमगादड़ के अवतरहिं. सबकी निंदा करने से चमगादड़ की योनि में जाना पड़ता है ये बात तुलसीदास महाराज जी ने कही है. और उन्हीं तुलसीदास जी के नाम पर पीठ बनाकर बैठे हुए रामभद्राचार्य जी सबकी निंदा कर रहे हैं. अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि क्या उन्होंने यह चौपाई पढ़ी नहीं है? या फिर इस चौपाई के उन्होंने कुछ और अर्थ समझ लिए हैं? यह तो उनसे चर्चा करने के बाद ही पता चलेगा.

शंकराचार्य का रामभद्राचार्य पर कटाक्ष
इंस्टाग्राम अकाउंट ‘ज्योर्तिमठ’ पर साझा किए गए एक वीडियो में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रामभद्राचार्य पर निशाना साधा. वीडियो में वे कहते हैं-“वो पीले कपड़े वाले महात्माजी, वृंदावन के प्रेमानंद जी, उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें संस्कृत नहीं आती. लेकिन उन्हें संस्कृत जानने की क्या आवश्यकता है? वे तो भगवान के नाम का प्रचार कर रहे हैं और भगवान का नाम स्वयं संस्कृत में ही है.”

किस बात पर मचा विवाद?
जगदगुरु रामभद्राचार्य ने एक पॉडकास्ट में बयान देते हुए कहा था कि अगर प्रेमानंद महाराज संस्कृत का एक अक्षर बोल दें या उनके श्लोकों का अर्थ समझा दें, तो वे उन्हें चमत्कारी मान लेंगे. इसी बयान के बाद यह मामला विवादों में आ गया.

रामभद्राचार्य की सफाई
विवाद बढ़ने पर रामभद्राचार्य ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी में कोई अभद्रता नहीं थी. वे प्रेमानंद महाराज का सम्मान करते हैं और जब भी वे उनसे मिलने आएंगे, तो उन्हें पुत्र समान अपनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget